Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

प्रदर्शन की ख़बर को ‘इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा पहले पन्ने से लगभग विलुप्त कर देना उसके ‘साहसिक कौशल’ का प्रमाण है!

वोट चोरी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन और अख़बारों में ‘हेडलाइन मैनेजमेंट’ की सफलता!

जंतर‑मंतर की राह पर प्रदर्शनकारियों को रोकते पुलिसकर्मी; पीछे एक वैन और बैरिकेड दिख रहे हैं।

समीरात्मज़ मिश्रा-

कल दिल्ली समेत देश भर में ‘वोट चोरी’ के ख़िलाफ़ प्रदर्शन था। विपक्ष के अलावा सिविल सोसायटी की ओर से भी प्रदर्शन की कॉल दी गई थी। हज़ारों की संख्या में लोग जंतर-मंतर पर पहुँचे जिन्हें रोकने की पुलिस ने भरपूर कोशिश की। फिर भी पहुँचे और अपनी बात पहुँचाई।

लेकिन आज अख़बारों में ‘हेडलाइन मैनेजमेंट’ की सफलता स्पष्ट नज़र आई।

फ़िलहाल दो अख़बारों की स्क्रीनशॉट लगा रहा हूँ। एक अख़बार ने प्रदर्शन की ख़बर को दूसरे पन्ने पर (पहले पन्ने पर विज्ञापन है) कवर ज़रूर किया है लेकिन रिपोर्टर से लेकर संपादक तक ने पूरा ज़ोर लगा दिया कि कैसे ख़बर को पुलिस और सरकार की तारीफ़ में परोसा जाए और ये बताने की कोशिश की जाए कि सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाले ‘देशविरोधी’ होते हैं जिनका दमन करना पुलिस और सरकार का नैतिक और संवैधानिक दायित्व होता है। हेडलाइन से लेकर रिपोर्ट तक का तेवर यही बताने का प्रयास कर रहा है।

दूसरा स्क्रीनशॉट उस अख़बार का है जो ‘साहस की पत्रकारिता’ करने का दावा करता है। और जब ऐसा करता है तो भरपूर तारीफ़ भी होती है लेकिन आज उसने अपने संपूर्ण साहस को एक झटके में तिलांजलि दे दी!

Front page of The Indian Express (Oct 3, 2026) with the bold headline about a pilot telling the PM and UAE calling the attack an act of terror, plus photos of the pilot and Modi.

अख़बार की संपादकीय टीम ने जिस ख़बर को लीड बनाया है, वह उसकी साहसिक पत्रकारिता को कितना जस्टिफ़ाई करता है, ये तो संपादकीय टीम बेहतर बता सकती है लेकिन दिल्ली में प्रदर्शन की ख़बर को पहले पन्ने से लगभग विलुप्त कर देना उसके ‘साहसिक कौशल’ का प्रमाण ज़रूर दे रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन