Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

आंदोलन में शामिल होने ध्रुव राठी भारत आए!

A young man in a black t-shirt sitting on a sofa, with three people in the background smiling and watching.

अभिमन्यु सिंह-

देश में सबसे ज्यादा चर्चित, जाने माने यू ट्यूबर Dhruv Rathee जर्मनी से अपनी जन्म भूमि भारत आए हुए हैं, उन्होंने सबसे पहले फिल्म अभिनेता प्रकाश राज से मुलाकात की, मौके पर अभिजीत दीपके, फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर आदि लोग मौजूद थे।

बताया जा रहा है इस बैठक में ध्रुव राठी जंतर मंतर में हो रहे प्रोटेस्ट में शामिल होकर, देश में हुई वोट चोरी, और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठाकर, लोकतंत्र को बचाने लिए आगे आएंगे।

ध्रुव राठी हमेशा फैक्ट चेक और पुख्ता सबूतों के साथ करोड़ों भारतीय लोगों को खबर दिखाकर जागरूक करने का प्रयास करते रहते हैं। और आज जंतर मंतर में दिखाई दे सकते हैं।

एक बार किसी ने धमकी भी दी थी कि दम है तो भारत आ जा, ध्रुव राठी तीसरे दिन इंडिया गेट से लाइव वीडियो फोटो शेयर कर दिया। तो यह बंदा गुणवान होने के साथ-साथ साहसी और निडर भी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन