Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

विशाल अमन ने लगाई लंबी छलांग, ‘सच बेधड़क’ ग्रुप में बने ‘बिजनेस हेड-गवर्नमेंट’

मीडिया के ‘चाणक्य’ श्री पवन अरोड़ा का जताया आभार

Man in a maroon button-down shirt posing for a photo with a blurred crowd in the background at an event.

मीडिया मार्केटिंग जगत में 15 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले विशाल अमन अब सच बेधड़क ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं। राजस्थान के लगभग सभी प्रमुख चैनलों में अपनी कार्यशैली, मजबूत रणनीतियों और नए विचारों की बदौलत खास पहचान बनाने वाले विशाल अमन को इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और परिणाम देने वाले प्रोफेशनल के तौर पर जाना जाता है।

मीडिया जगत के दिग्गजों में शुमार और ‘इंडस्ट्री के चाणक्य’ के रूप में विख्यात श्री पवन अरोड़ा के दूरदर्शी नेतृत्व, रणनीतिक सोच और टीम में नई ऊर्जा भरने की क्षमता को मीडिया जगत में खास तौर पर सराहा जाता है। उनके नेतृत्व में सच बेधड़क ग्रुप लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

ऐसे अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के साथ काम करना किसी भी पेशेवर के लिए गौरव की बात है। श्री पवन अरोड़ा ने विशाल अमन को सच बेधड़क ग्रुप के सच बेधड़क न्यूज़ चैनल, सच बेधड़क न्यूज़पेपर और गणगौर टीवी में ‘बिजनेस हेड-गवर्नमेंट’ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर विशाल अमन ने श्री पवन अरोड़ा का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और बेहतर परिणाम देने की भावना के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन