Connect with us

Hi, what are you looking for?

Media Job

अमर भारती मीडिया ग्रुप में पत्रकारों समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां, अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

Banner for Amar Bharti Media Group and Expose India with Hindi title and 'Truth Within' slogan.

नई दिल्ली/गाजियाबाद। अमर भारती मीडिया ग्रुप ने अपने प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों के विस्तार के लिए अनुभवी एवं प्रतिबद्ध मीडियाकर्मियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। समूह की ओर से जारी भर्ती सूचना के मुताबिक अमर भारती (हिन्दी दैनिक) तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म Expose India के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

अमर भारती हिन्दी दैनिक के लिए दिल्ली, गुरुग्राम, मुरादाबाद, आगरा, लखनऊ, गिरिडीह और मुंबई संस्करणों में प्रबंध संपादक/संस्करण प्रभारी, समाचार संपादक/डेस्क प्रभारी, उप-संपादक/पेजिनेटर, संवाददाता, ब्यूरो प्रमुख, तहसील एवं ब्लॉक प्रतिनिधि, जनसंपर्क अधिकारी तथा विज्ञापन प्रतिनिधि के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

वहीं, Expose India एवं अमर भारती डिजिटल के लाइव वेब चैनल के लिए चैनल हेड, असाइनमेंट हेड, कंटेंट हेड, एसआईटी/विशेष खोजी टीम हेड, एंकर, वीडियो जर्नलिस्ट, वीडियो एडिटर, ग्राफिक डिजाइनर, कैमरामैन, स्क्रिप्ट राइटर और सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव सहित कई पदों पर मीडियाकर्मियों की आवश्यकता बताई गई है।

भर्ती सूचना में ब्रांड मैनेजर, इवेंट आयोजन में दक्ष पेशेवर तथा चैनल नेटवर्क विस्तार में सक्षम लोगों के लिए भी अवसर की बात कही गई है। इसके अलावा सभी हिन्दीभाषी राज्यों में मंडल, जनपद और तहसील स्तर पर प्रतिनिधि एवं स्ट्रिंगर बनाए जाने की योजना है।

समूह ने स्पष्ट किया है कि महत्वपूर्ण पदों पर परिणाम-केंद्रित एवं योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे आवेदित पद और अपेक्षित पारिश्रमिक का स्पष्ट उल्लेख करते हुए फोटो सहित अपना बायोडाटा भेजें। आवेदन के लिए WhatsApp नंबर 7835064305 और ईमेल [email protected] है।

अमर भारती मीडिया ग्रुप का प्रेस, स्टूडियो एवं प्रधान कार्यालय मीडिया हाउस, NH-24, खोडा (इंदिरापुरम के सामने), गाजियाबाद में स्थित है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन