Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

पत्रकार अभिषेक सोम, राघव वालिया और ऋषभ राणा के बारे में सूचनाएं!

तीन पत्रकारों ने अलग अलग संस्थानों से जुडाव और अलगाव की अपडेट साझा की है। इनमें अभिषेक सोम, राघव वालिया और ऋषभ राणा का नाम शामिल है। नीचे पढ़ें इनकी अपडेट्स…


अभिषेक सोम ने India Today जॉइन किया

अभिषेक सोम ने India Today में Producer के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। अभिषेक ने कहा कि वह अपनी एडिटोरियल समझ और न्यूजरूम अनुभव को नई भूमिका में इस्तेमाल करने के साथ आगे भी सीखने और बेहतर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।


राघव वालिया ने Network18 में शुरू किया करियर

राघव वालिया ने Network18 Media & Investments Limited में Apprentice के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि Network18 में उनका पहला महीना पूरा हो गया है। वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के PCR में काम कर रहे हैं। राघव ने इस दौरान मिले नए अनुभवों और सीख को अपने पेशेवर सफर के लिए अहम बताया।


9 महीने बाद Firstpost से ऋषभ राणा की विदाई

ऋषभ राणा ने Firstpost में करीब नौ महीने की पारी पूरी करने के बाद संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि इस दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला। ऋषभ ने संकेत दिया है कि अब वह अपने करियर के अगले अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन