Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

भयावह युद्ध की आशंका : अगर रूसी सैटेलाइट निशाना बनेंगे तो इलोन मस्क के सैटेलाइट थोक के भाव में टपकते नज़र आयेंगे!

प्रकाश के रे-

जियो-पॉलिटिक्स राउंड-अप : Prediction: November will be utterly insane. यूरोप द्वारा रूस को लगातार उकसाने की कोशिश पर यूरोप में युद्ध बढ़ने और परमाणु युद्ध तक की बढ़ती आशंकाओं के बीच अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि ईरान पर अमेरिका परमाणु बम समेत भयंकर विनाशक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है.

रूस के सैटेलाइटों को निशाना बनाने की आशंकाओं के जवाब में रूस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि अंतरिक्ष में बहुत भीड़ है, उसे शांत रहने देना चाहिए, पर अगर रूसी सैटेलाइट निशाना बनेंगे, तो इलोन मस्क के सैटेलाइट थोक के भाव में टपकते नज़र आयेंगे. अंतरिक्ष में जितने सैटेलाइट घूम रहे हैं, उनमें से दो-तिहाई इलोन मस्क के हैं.

यूरोप के अनेक देशों में आंतरिक राजनीतिक विभाजन चरम पर है. यही हाल अमेरिका और दक्षिण एशिया के कुछ देशों में भी है.

यमन में पाकिस्तान, ब्रिटेन और फ़्रांस खुलकर सऊदी अरब को मदद पहुँचा रहे हैं. पश्चिम एशिया में मुस्लिम देशों को आपस में भिड़ाने का अमेरिकी-इज़रायली प्रयास रंग ला रहा है.

वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में बनी हुई है और वित्तीय बाज़ार में बड़े संकट के आसार हैं.

एक ओर लगभग सभी देशों के सामने बाहरी और भीतरी चुनौतियाँ दिन-ब-दिन गंभीर हो रही हैं, वहीं चीन आधुनिक इतिहास में अपने सबसे शांत, स्थिर और समृद्ध दौर में है. जितना बाक़ी अहम देश अपनी मूर्खताओं में धँसते जायेंगे, चीन आगे बढ़ता जायेगा.

रेजिंग ट्वेंटीज़ अपने क्लाइमेक्स की ओर बढ़ रहा है. हमलोग युगांतकारी क्षण के प्रतिभागी भी हैं, भुक्तभोगी भी हैं, और साक्षी भी. विरले पीढ़ियों के भाग्य में ऐसे दौर देखना बदा होता है.

Enjoy and cherish the devilish ride!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन