Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

टीवी9 के पत्रकार के आवास/कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी व जेवरात ले उड़े!

शहर की अक्षरधाम कॉलोनी स्थित आवास का ताला काटकर चोरों ने की लाखों की चोरी, सदर थाने में दी गई तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Uniformed police officer watches as two men hold a dog on leashes in a courtyard street near storefronts.

सुशील शुक्ला-

शाहजहांपुर – थाना सदर बाजार क्षेत्र की अक्षरधाम कॉलोनी में चोरों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने टीवी 9 न्यूज चैनल के जिला संवाददाता अरविंद त्रिपाठी के आवास / कार्यालय को अपना निशाना बनाते हुए वहां से नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद त्रिपाठी नेशनल न्यूज चैनल TV9 भारतवर्ष में शाहजहांपुर के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं उनका कार्यालय/ आवास सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अक्षरधाम कॉलोनी में स्थित है।

Two men in a bedroom; one in a red shirt sits at a large wooden dresser examining items, while a second man in a light shirt stands nearby.

पत्रकार अरविंद त्रिपाठी पत्रकार यूनियन एप्जा के जिला अध्यक्ष भी हैं।बीती रात 3/4 अक्टूबर की रात्रि में चोरों ने उनके आवास/कार्यालय के मुख्य गेट पर लगे ताले के कुंडे को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के सहयोगी ने उन्हें फोन पर इस बात की सूचना दी। पीड़ित अपनी ससुराल बसुलिया में बच्चों के साथ गए हुए थे।

सूचना मिलते ही वह तुरंत अपने कार्यालय पहुंचे और थाना सदर बाजार पुलिस को घटना से अवगत कराया। पीड़ित पत्रकार के अनुसार ब्रीफकेस और नगदी चोर उठा ले गए। घर के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखा एक ब्रीफकेस उठा ले गए, जिसमें उनकी पत्नी की महंगी साड़ियां, एक सोने की अंगूठी, कान के कुण्डल, सोने के टप्स और 15 हजार रुपये की नगदी रखी हुई थी।

पीड़ित पत्रकार की ओर से थाना सदर बाजार में लिखित तहरीर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है। वहीं जिलेभर के पत्रकारों में इस घटना से रोष व्याप्त है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन