Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

एसपी डॉ इरज़ राजा से मिलकर उस महिला ने कहा- मुझे पति को छोड़कर पड़ोसी के साथ रहना है!

गाजीपुर से बलिया के लिए आईपीएस डॉ इरज राजा का हुआ ट्रांसफर!

Police officers in khaki uniforms review documents at a conference table in an office room.

यशवंत सिंह-

गाजीपुर के एसपी डॉ इरज राजा का बलिया के एसपी पद के लिए तबादला हो गया है। डॉ इरज राजा जनता की सुनने वाले अफसर हैं। वे डेली अपने ऑफिस में बैठकर आम आदमी की समस्या सुनते हैं। एक दिन उनके साथ मैं भी बैठा था तो एक महिला मिलने आई। समस्या पूछने पर उसने बताया कि उसका पति सूरत रहता है और आता नहीं है। ऐसे में पड़ोसी के साथ वह अब रहना चाहती हैं। मेरे मुँह से निकल गया- ‘हें!’

मैं तो आँखे फाड़ कर दुबली पतली महिला को मुस्कुराते हुए देखने लगा लेकिन डॉ इरज राजा ने बिना चेहरे पर कोई भाव लाये उस महिला को समझाया- ऐसे नहीं किया जाता है ये सब। आपको पहले तलाक लेना पहले वाले पति से, फिर जिसे आप पसंद करती हो उससे शादी कर सकती हैं। ये विषय पुलिस से संबंधित नहीं है। आप किसी वकील से मिलिए।

ग़रीब घर की दिखने वाली महिला को ये सलाह कुछ समझ न आया। वह तो पुलिस प्रोटेक्शन में अपने प्रेमी संग रहने की इच्छा लेकर आई थी। उसे पता है गांव वाले ज़ालिम होते हैं। रहने नहीं देंगे। बवाल कर सकते हैं। तो वह पहले से ही पुलिस के संज्ञान में अपना प्रणय निवेदन डालने आई थी। वह बेचारी चली गई तो मैंने कहा- आप लोग तो ग़ज़ब ग़ज़ब केस हैंडल करते हैं! इस महिला का साहस देखिए। बिना झिझक कितनी बड़ी बात बोल गई।

तस्वीर उसी दिन की है!

गंगा में रात में अचानक पानी बढ़ने से हजारों भेड़ों और चरवाहों का रेस्क्यू करने का ऑपरेशन मेरी नज़र में आपका सबसे बड़ा काम है। ये मानवता के साथ साथ पशु प्रेम और त्वरित पुलिसिंग की मिसाल है।

आईपीएस डॉ इरज़ राजा को बलिया जिले का कप्तान बनने की बधाई। ग़ाज़ीपुर आपको याद रखेगा और आपको मिस करेगा!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन