Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने नेहा सिंह की छुट्टी कर दी, बीजेपी आईटी सेल ज्वाइन करेंगी?

इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से गलगोटिया तक पहुंची नेहा सिंह की हो गई छुट्टी। नेहा ने अपने लिंक्ड इन स्टेटस में ओपन टू वर्क लिख दिया है। बीजेपी आईटी सेल का बुलावा आता ही होगा।

-सौमित्र रॉय

राकेश कायस्थ-

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ये वाली मैडम न्यू इंडिया का प्रतिनिधि चेहरा हैं। हास्य कवि संपत सरल ने कहा है– मोदीजी ने भारत को ये सिखाया है कि झूठ बोलो तब भी विजन बड़ा होना चाहिए।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ये दावा करता है कि वो मोदीजी के विजन को साकार करने का काम कर रहा है। चाइनीज़ रोबो को जब मैडम नेहा सिंह ने गलगोटिया का इन हाउस इनवोशन बताया था कि बयान में यही विजन झलक रहा था।

लेकिन ज्यादा बड़ा कमाल ये था कि मैडम ने अपने बयान का खंडन किया और मीडिया वालों को बयान तोड़ने मरोड़ने पर फटकार लगाई तो उनमें गजब का कॉन्फिडेंस था। देश को इसी आत्मविश्वास की जरूरत है।

बीजेपी प्रवक्ताओं को मात करने वाले इस तेवर को देखते हुए उन्हें तत्काल ऑन बोर्ड लिया जाना चाहिए। सूचना प्रसारण मंत्री ना सही तो प्रवक्ता सही, प्रवक्ता ना सही तो कम से कम सूचना प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार की जिम्मेदारी तो मिलनी ही चाहिए।

मीडिया के अच्छे दिन आये देखकर अत्यंत हर्ष हुआ। मैडम अपनी बात से सीधे-सीधे मुकर रही थी। मीडिया को आँखे लाल-लाल करके दिखा रही थी और रिपोर्टर भीगी बिल्ली बने खड़े थे। किसी को काउंटर करने की हिम्मत तक नहीं हुई।

जल्द ही वो दिन भी आएगा जब कोई चोर ताला तोड़ता पकड़ा जाएगा और रिपोर्टर मुँह में माइक घुसेड़ेगा तो डपटकर जवाब देगे– चुप बे। तोड़ना मरोड़ना तुम लोगों का काम है। तुम्ही ने तोड़ा होगा। मैं तो मोदी जी विजन के हिसाब से न्यू इंडिया बना रहा हूँ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन