लंदन। भारतीय न्यायिक और कानूनी गलियारों में इन दिनों चर्चा एक चर्चित भारतीय क्रिमिनल लॉयर को लेकर है, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें ब्रिटेन में इमिग्रेशन अधिकारियों ने पिछले दो-तीन दिनों से हिरासत में रखा हुआ है।
यह पूरा मामला लंदन के बेहद पॉश इलाके Mayfair से जुड़ा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया और कानूनी हलकों में घूम रही जानकारी के मुताबिक, संबंधित लॉयर पर ब्रिटेन में बिना आवश्यक work permit के काम करने और कुछ अन्य इमिग्रेशन संबंधी नियमों के उल्लंघन का आरोप बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मामला उस समय तूल पकड़ गया जब Mayfair स्थित मकान के landlord की ओर से मई महीने में शिकायत की गई। इसी शिकायत के बाद कथित तौर पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने मामले की पड़ताल शुरू की।
सबसे ज्यादा सनसनीखेज दावा यह है कि जब संबंधित लॉयर के ठिकाने/गतिविधियों की जांच हुई तो वह अकेले नहीं थे। उनके साथ तीन-चार जूनियर भी मौजूद बताए जा रहे हैं। कथित तौर पर निरीक्षण के दौरान उनके पास बड़ी मात्रा में नकदी भी मिली। हालांकि कितनी नकदी थी, वह किसकी थी और उसका स्रोत क्या था—इस बारे में फिलहाल कोई प्रमाणित जानकारी सामने नहीं आई है।
यहीं से कहानी में कई सवाल पैदा होते हैं। आखिर एक भारतीय क्रिमिनल लॉयर लंदन में किस हैसियत से काम कर रहे थे? क्या उनके पास ब्रिटेन में कानूनी रूप से काम करने की अनुमति थी? यदि नहीं थी तो वे वहां कितने समय से पेशेवर गतिविधियां कर रहे थे? Mayfair के landlord की शिकायत आखिर किस बात को लेकर थी? और जांच के दौरान कथित तौर पर मिली भारी नकदी का स्रोत क्या था?
फिलहाल इन सवालों के जवाब आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं। अभी तक ब्रिटिश इमिग्रेशन अथॉरिटी, UK Border Force, Metropolitan Police अथवा किसी ब्रिटिश अदालत की ओर से ऐसी कोई सार्वजनिक पुष्टि सामने नहीं आई है, जिससे इन दावों को तथ्य के रूप में स्थापित किया जा सके। यही वजह है कि हम वकील का नाम खुलकर नहीं छाप पा रहे हैं। इसलिए फिलहाल इसे खबर से ज्यादा ‘लंदन के कानूनी और भारतीय कारोबारी गलियारों में चल रही चर्चा’ के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
दिलचस्प यह भी है कि जिस व्यक्ति को लेकर यह चर्चा है, उसे लेकर भारत में उनका पेशेवर प्रोफाइल काफी चर्चित बताया जाता है। ऐसे में यदि ब्रिटेन में वास्तव में कोई इमिग्रेशन कार्रवाई हुई है तो मामला केवल एक व्यक्ति की परेशानी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारतीय कानूनी बिरादरी में भी इसके असर को लेकर सवाल उठेंगे।
फिलहाल ‘गॉसिप’ से लेकर ‘ग्रेपवाइन’ तक घूम रही इस कहानी में अब सबसे ज्यादा जरूरत नाम, आरोप और कैश बरामदगी के सार्वजनिक होने की है।
सवाल सीधा है—लंदन में आखिर हुआ क्या है? और अगर इमिग्रेशन अधिकारियों ने वास्तव में किसी भारतीय हाई-प्रोफाइल लॉयर को हिरासत में लिया है, तो ब्रिटिश एजेंसियां इस मामले में आधिकारिक तौर पर कब बोलेंगी?


