Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

पल्लवी शुक्ला और निशांत ओझा ने दैनिक भास्कर से शुरू की नई पारी

पत्रकार पल्लवी शुक्ला ने दैनिक भास्कर, भोपाल के साथ अपनी नई पेशेवर यात्रा शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की।

पल्लवी ने कहा कि यह नई पारी उनके लिए सीखने, नए अनुभव हासिल करने और अपने कौशल को और बेहतर बनाने का अवसर है। उन्होंने नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि वह पूरी लगन के साथ संस्थान में अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि नई चुनौतियों, अनुभवों और सीख के साथ इस नए सफर की शुरुआत को लेकर वह उत्साहित हैं।


वहीं, पत्रकार निशांत ओझा ने दैनिक भास्कर ग्रुप के डिजिटल डिविजन के साथ अपनी नई पेशेवर पारी शुरू की है। उन्होंने संस्थान में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर जिम्मेदारी संभाली है।

नई भूमिका की जानकारी साझा करते हुए निशांत ने कहा कि पिछला सफर अनुभवों, चुनौतियों और सीख से भरा रहा, जिसने उनके करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने पुराने सहयोगियों और न्यूजरूम के अनुभवों के प्रति आभार जताया।

निशांत ने कहा कि नई न्यूजरूम, नई जिम्मेदारियों और नई चुनौतियों के साथ वह आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कहानियां कहने और महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने का जुनून आगे भी जारी रहेगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन