Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

पत्रकार पुलकित शुक्ला, मनोज जुयाल, गोविंद पाटनी, वीरेंद्र बिष्ट, दीपांकर भट्ट के बारे में सूचनाएं!

News 18 यूपी-उत्तराखंड की टीम में कई पत्रकारों द्वारा चैनल छोड़ने की खबर है। पिछले कुछ महीनों में चैनल के कई पुराने रिपोर्टर चैनल छोड़ चुके हैं। जिसके बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक कई स्टेशन खाली पड़े हुए हैं, और ब्यूरो मांग-तांग कर पुरानी खबरें चलाने को मजबूर हैं।

हाल ही में हरिद्वार के रिपोर्टर पुलकित शुक्ला और रुड़की के रिपोर्टर रहे मनोज जुयाल ने चैनल को अलविदा कहकर DD न्यूज़ ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले रामनगर से गोविंद पाटनी और नैनीताल के रिपोर्टर वीरेंद्र बिष्ट भी चैनल छोड़ कर डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़ चुके हैं।

जबकि देहरादून में ब्यूरो रिपोर्टर रहे दीपांकर भट्ट भी इसी साल चैनल छोड़ चुके हैं। रिपोर्टरों का चैनल को लगातार छोड़ने का कारण पिछले करीब 1 साल से तनख्वाह में कटौती माना जा रहा है। लंबे समय से रिपोर्टरों को अपने काम का जो महंताना मिल रहा था कंपनी की आंतरिक पॉलिसी में बदलाव के कारण उसमें कटौती कर दी गई है।

इस समय चैनल के कई स्टेशनों पर रिपोर्टर नहीं है। आंतरिक सूत्र बताते हैं कि जो पुराने रिपोर्टर बचे हुए हैं वे भी बेहतर विकल्प की तलाश में हैं। इस समय चैनल सभी स्टेशनों पर नई भर्ती करने की स्थिति में भी नहीं है। इसलिए चैनल की कंटेंट क्वालिटी में भी गिरावट देखी जा सकती है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन