Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में खबर चलाने की रंजिश में ईटीवी भारत के पत्रकार से मारपीट

चित्रकूट। युवती से छेड़छाड़ की खबर प्रसारित करने से नाराज एक युवक पर पत्रकार (Journalist) से मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल पत्रकार ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, युवती से छेड़छाड़ से जुड़ी खबर प्रसारित होने के बाद आरोपी नाराज था। आरोप है कि वह मोहल्ले के युवक आकाश सिंह के घर पहुंचा और वहां महिलाओं समेत अन्य लोगों से गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर ईटीवी भारत के पत्रकार जूड मार्टिन घर से बाहर आए और आरोपी को शांत कराने की कोशिश की।

डंडे से हमला करने का आरोप

आरोप है कि इसी दौरान युवक ने पत्रकार के साथ अभद्रता शुरू कर दी और खबर प्रसारित करने की रंजिश में उन्हें जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने डंडे से पत्रकार के सिर पर हमला करने की कोशिश की।

पत्रकार ने बचाव में डंडा पकड़ने का प्रयास किया, जिससे उनके हाथों में चोटें आईं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला।

मोबाइल छीनकर जमीन पर पटका

आरोप है कि पुलिस को फोन करता देख युवक ने पत्रकार का मोबाइल छीन लिया और उसे जमीन पर पटककर तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पत्रकार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों में नाराजगी

घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी है। पत्रकारों ने कहा कि किसी खबर से नाराज होकर पत्रकार के साथ मारपीट करना और जान से मारने की धमकी देना गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन