राजा सिंह राठौर-
21 लाख की धोखाधड़ी की जांच करते जिस IPS ने 1800 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा किया उसे ही कटघरे में खड़ा कर दिया गया… क्या ये आरोपियों की रणनीतिक साज़िश नहीं लगती?
पूरे मामले को समझें

दरअसल 2022 बैच के IPS राहुल बंसल 21 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत की जांच कर रहे थे। इस धोखाधड़ी की जांच जब आगे बढ़ी तो धीरे धीरे किसी धागे की तरह बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की बातें जांच में सामने आने लगी।
जांच और आगे बढ़ी तो मामले में आठ राज्यों से 23 आरोपियों की गिरफ़्तारी की गई। और मुख्य आरोपियों द्वारा विभिन्न साइबर फ्रॉड की राशि को हवाला एवं फिनटेक कंपनी की मदद से क्रिप्टो करेंसी में बदल कर दुबई या अन्य जगह भेजा जाता था जिस संबंध में 4 महीने के अंतराल में 1880 करोड़ रुपए की मूल्य का USDT का ट्रांजैक्शन (लेन देन) पाया गया। और जांच में कुल 38 ट्रेंडिंग वेबसाइटों सोर्स कोड बरामद हूई है जिनमें से महज़ 2 प्लेटफ़ॉर्म की जांच में 1800 करोड़ से अधिक फ़्रॉड का मामला सामने आया है।
जब पुरे मामले पर मुख्य आरोपी के भाई गिरफ़्तारी हुई तो आरोपियों के रिश्तेदारों में से एक आरोपी के साले ने मामले की जांच कर रहे IPS राहुल बंसल पर ही आरोप लगा पूरे मामले की जांच में बाधा डालने का प्रयास शुरू कर दिया।
दरअसल सोशल मीडिया में खबरें सिर्फ आरोपों के आधार ऐसे बनाई जा रही हैं जैसे 1800 करोड़ के धोखाधड़ी का फ़रार मुख्य आरोपी ने कुछ किया ही नहीं है। आज के इस युग में सोशल मिडिया का फ़ायदे से जादा नुकसान भी देखने को मिल रहा है।
लोगों ने पूरे मामले की जानकारी जुटाने की कोशिश से जादा एक IPS अधिकारी को ही आरोपी मान उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
मैंने पूरे मामले की पड़ताल की है जिसके बाद जो मुख्य बातें सामने आई हैं उसके आधार एक बात स्पष्ट है की 21 लाख की धोखाधड़ी के मामले से IPS राहुल बंसल ने 1800 करोड़ के धोखाधड़ी का मामला उजागर कर दिया जिसके बाद उनकी जांच को रोकने आरोपियों द्वारा रणनीतिक रूप से उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं।
38 ट्रेंडिंग वेबसाइटों में सिर्फ 2 वेबसाइट की जांच में 1800 की लेनदेन बड़ा खुलासा
पूरे मामले को जानने के लिए आप समझें जांच में ऐसे 38 ट्रेंडिंग वेबसाइटों का सोर्स कोड पुलिस को मिला है। जिनमें IPS राहुल बंसल ने दो की जांच की है की 1800 करोड़ के लेनेदेन का खुलासा हो गया है। अभी बचे 36 और वेबसाइटों की जांच होने है ऐसे में यह मामला देश के सबसे बड़े फ़्रॉड के मामले में से एक हो सकता है जिसपर जांच कर रहे IPS राहुल बसंल पर आरोप लगा कहीं पूरे मामले को दबाने का आरोपियों का प्रयास तो नहीं है?
ये भी पढ़ें…
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर से डायरेक्ट IPS अधिकारी बने राहुल बंसल का चमत्कार पढ़िए!


