Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

प्राइम न्यूज़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस!

तिरंगा फहराकर MD मनीष कुमार पाण्डेय बोले- ‘पत्रकारिता की शुचिता बनाए रखना हमारा पहला कर्तव्य’..

Group of people posing for a photo in front of a building, with an Indian flag raised on a tall pole behind them.

देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘प्राइम न्यूज़’ के कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम और गरिमामय अंदाज में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर पूरे कार्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों, गुब्बारों और फूलों से बेहद भव्य तरीके से सजाया गया था। हर कोने में देशभक्ति के गीतों और राष्ट्रभक्ति के जज्बे की गूंज सुनाई दे रही थी।

एमडी एवं एडिटर-इन-चीफ मनीष पाण्डेय ने किया ध्वजारोहण

समारोह की शुरुआत चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) एवं एडिटर-इन-चीफ मनीष कुमार पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगा फहराने के बाद सभी कर्मचारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने प्राइम न्यूज़ परिवार को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

‘स्वतंत्र भारत में खुश रहें, लेकिन पत्रकारिता की शुचिता न भूलें’

Group of men outdoors hoisting the Indian national flag on a tall pole in front of a glass-fronted building during a ceremony.

अपने संबोधन में एमडी एवं एडिटर-इन-चीफ मनीष कुमार पाण्डेय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा:

“एक स्वतंत्र देश के नागरिक के तौर पर आप सभी अपने जीवन में खुश रहें, समृद्ध रहें। लेकिन इसके साथ ही हमें यह हमेशा याद रखना है कि भारत के सजग नागरिक होने के साथ-साथ आप पत्रकार भी हैं। समाज और देश के प्रति हमारी दोहरी जिम्मेदारी है। इसलिए हमेशा यह कोशिश कीजिए कि पत्रकारिता की गरिमा और उसकी शुचिता हर हाल में बनी रहे।”

वरिष्ठ अधिकारियों और टीम की रही गरिमामयी मौजूदगी

इस खास मौके पर चैनल के CFO रितेश मिश्रा और डिजिटल हेड विजय नारायण सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी पूरी टीम को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी और निष्पक्ष व जनसरोकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान प्राइम न्यूज़ के एडिटोरियल, इनपुट, आउटपुट, डिजिटल, ग्राफिक्स, पीसीआर और टेक्निकल टीम समेत सभी विभागों के पत्रकार और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आजादी के इस पावन पर्व की बधाई दी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन