Connect with us

Hi, what are you looking for?

साहित्य

1947 के बंटवारे पर वरिष्ठ पत्रकार विवेक शुक्ला की किताब “विभाजन के शेष सवाल” जल्द आ रही है!

Book cover about the 1947 partition, showing people carrying belongings as they walk in a desert; title '1947 विभाजन के शेष सवाल' with author 'विवेक शुक्ला' visible on the cover.

विवेक शुक्ला-

1947 विभाजन के शेष सवाल का कवर आज मिल गया। उम्मीद है, कुछ दिनों में किताब भी आ जाएगी। इस किताब पर बीते कई सालों से लगातार काम कर रहा था। सच कहूं तो देश का बंटवारा मेरा सबसे पसंदीदा सब्जेक्ट रहा है। इस एक घटना ने करोड़ों जिंदगियों को हमेशा के लिए बदल दिया था, और उसी की परतें खोलने का प्रयास इस किताब में है।

मैंने इस काम के दौरान दर्जनों महत्वपूर्ण किताबें पढ़ीं। साथ ही सरहद के दोनों ओर के सैकड़ों उन लोगों से लंबे और विस्तृत इंटरव्यू लिए, जिनकी जिंदगी बंटवारे की वजह से हमेशा के लिए बदल गई। इनमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल, पाकिस्तान के इमरान खान और मुहाजिरों के प्रमुख नेता अल्ताफ हुसैन जैसे नाम शामिल हैं। किताब में गांधी, भगत सिंह, नेता सुभाष चंद्र बोस, सरहदी गांधी, जिन्ना. मिल्खा सिंह वगैरह भी हैं। इसमें उन अनाम औरतों की भी कहानियां हैं जिन्हें बंटवारे के कारण उनके अपने परिवार वालों ने ही या तो मार दिया था या उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। मेरी किताब उन्हीं औरतों को समर्पित है। दोनों तरफ के शरणार्थियों के दुख-दर्द भी हैं। एक चैप्टर उन मुसलमानों पर भी है,जो बंटवारे के वक्त पाकिस्तान को छोड़कर भारत आए थे। वैसे कुल चालीस चैप्टर हैं।

1947 विभाजन के शेष सवाल उन अनुत्तरित जिज्ञासाओं और मानवीय कथाओं को समेटती है, जिन्हें इतिहास अक्सर पीछे छोड़ देता है। यह पुस्तक न केवल तथ्यों को सामने लाती है, बल्कि उस पीड़ा और संघर्ष को भी जीवंत करती है जो आज भी हजारों परिवारों में मौजूद है।

Pravasi Prem Publishing इसे प्रकाशित कर रही है। आशा है कि पाठक इस किताब के माध्यम से 1947 की उन जटिलताओं को नए और गहरे दृष्टिकोण से समझ सकेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन