Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

कौन हैं कुणाल प्रधान जो हिन्दुस्तान टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ आर सुकुमार की जगह लेंगे?

Portrait of a man with short hair and glasses, wearing a blue denim shirt, looking at the camera against a light gray background.

नई दिल्ली: देश के प्रमुख मीडिया समूहों में शामिल हिन्दुस्तान टाइम्स में बड़ा संपादकीय बदलाव होने जा रहा है। करीब दो दशक से एचटी मीडिया से जुड़े एडिटर-इन-चीफ आर. सुकुमार नवंबर 2026 के मध्य में अपने पद से हट जाएंगे। वह इस साल होने वाले हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के बाद जिम्मेदारी छोड़ेंगे।

एचटी मीडिया ने नेतृत्व में बदलाव का ऐलान करते हुए बताया कि कुणाल प्रधान 1 अक्टूबर 2026 से ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के एडिटर-इन-चीफ (एक्टिंग) के तौर पर संस्थान से जुड़ेंगे। आर. सुकुमार के पद छोड़ने के बाद वह एडिटर-इन-चीफ की पूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

दो दशक से एचटी मीडिया का हिस्सा रहे सुकुमार

आर. सुकुमार पिछले करीब 20 वर्षों से एचटी मीडिया से जुड़े रहे हैं। वह ‘मिंट’ के संस्थापक संपादकों में शामिल रहे और बाद में हिन्दुस्तान टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी संभाली।

एचटी मीडिया के मुताबिक, उनके कार्यकाल में समूह के न्यूजरूम ने मीडिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच खुद को नए तरीके से ढाला। उन्होंने डिजिटल दौर में पाठकों की बदलती खबरों की आदतों के अनुरूप पत्रकारिता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने फैसले पर सुकुमार ने कहा कि एचटी मीडिया उन चुनिंदा संस्थानों में है जो आज भी पत्रकारिता की गहराई और गुणवत्ता को लेकर गंभीर है। उन्होंने ‘मिंट’ और ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ का संपादन करना अपने लिए सम्मान और सौभाग्य बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि संपादक किसी बड़े न्यूजरूम का केवल दिखाई देने वाला चेहरा होता है, जबकि असली काम पूरी टीम करती है। सुकुमार ने कुणाल प्रधान की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके साथ काम कर चुके प्रधान अब न्यूजरूम की कमान संभालने जा रहे हैं।

कौन हैं कुणाल प्रधान?

Smiling man with dark hair and beard wearing a navy blazer over a checkered shirt on a gray backdrop.
कुणाल प्रधान

कुणाल प्रधान की हिन्दुस्तान टाइम्स में वापसी हो रही है। वह इससे पहले संस्थान में मैनेजिंग एडिटर समेत कई महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

करीब तीन दशक के पत्रकारिता करियर में प्रधान ने इंडिया टुडे, द इंडियन एक्सप्रेस, मुंबई मिरर और रॉयटर्स जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।

एचटी में वापसी पर कुणाल प्रधान ने कहा कि हिन्दुस्तान टाइम्स का न्यूजरूम उनके लिए जाना-पहचाना है और वह इस संस्थान से गहराई से जुड़े रहे हैं। उन्होंने इसे एडिटर-इन-चीफ के तौर पर लौटना सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी बताया।

प्रधान ने आर. सुकुमार के साथ लंबे समय तक काम करने का जिक्र करते हुए उनके विजन और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह टीम के साथ मिलकर एचटी की मौजूदा नींव को और मजबूत करने और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उसकी पत्रकारिता को ज्यादा से ज्यादा पाठकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।

आर. सुकुमार के जाने और कुणाल प्रधान की वापसी के साथ हिन्दुस्तान टाइम्स के न्यूजरूम में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन