Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

भारत24 की 4th anniversary: सीईओ डॉ जगदीश चंद्र से जानिए- ‘कैसे डल झील के किनारे जन्मा एक विचार चैनल बनकर खड़ा हो गया!’

नेशनल न्यूज़ चैनल ‘भारत-24’ की 4th anniversary 4 साल बेमिसाल के खास अवसर पर प्रसारित ‘द जेसी शो’ के विशेष एपिसोड ‘संकल्प से सिद्धि: आखिर कैसे हकीकत में बदला नेशनल चैनल भारत24 लाने का सपना’ में चैनल के सीईओ एंड एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल के 4 वर्षों के स्वर्णिम सफर और अपनी व्यक्तिगत जीवन यात्रा पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे श्रीनगर की डल झील के किनारे जन्मा नेशनल चैनल का विचार पूरी टीम के मजबूत संकल्प और निष्ठा से धरातल पर उतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने ऐतिहासिक संस्मरणों को साझा करते हुए डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि पीएम मोदी की मीडिया की नब्ज और रीजनल कनेक्ट पर जबर्दस्त पकड़ है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत-24 ‘विजन ऑफ न्यू इंडिया’ और राष्ट्र निर्माण की सोच वाला चैनल है, जिसने पिछले 4 वर्षों में पीएम मोदी के कार्यक्रमों और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को देश में सबसे अधिक एक्सक्लूसिव और लाइव कवरेज दी है। साथ ही, उन्होंने 30 वर्षों की प्रशासनिक सेवा (IAS) छोड़कर मीडिया में आने के अपने सफर और ‘खबर ही जीवन है’ के दर्शन को भी साझा किया।

​चैनल के बहुचर्चित ‘पट्टी जर्नलिज्म’ के धमाल पर चर्चा करते हुए डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि पल-पल के मूवमेंट वाली ब्रेकिंग पट्टियां चैनल का डीएनए और ब्रैंड एंबेसडर हैं, जो जनता और सरकार के बीच एक मजबूत फीडबैक सिस्टम का काम करती हैं। देश में मीडिया इंडस्ट्री के मौजूदा दौर में आर्थिक स्थिरता और अनुशासन पर बात करते हुए उन्होंने चैनल के सुरक्षित वित्तीय मॉडल को रेखांकित किया और बताया कि टीआरपी के अनावश्यक दबाव (Thursday Fever) के बिना, बेहतर वित्तीय प्रबंधन और इम्पैक्ट बिजनेस के दम पर चैनल ने शुरुआती 4 वर्षों में ही लगभग 95% का मजबूत ऑपरेशनल ब्रेक-ईवन हासिल किया है, जो देश के मीडिया जगत में अपने आप में एक बड़ी मिसाल है।

इस अवसर पर भारत24 के नोएडा स्थित मुख्यालय में जश्न मनाया गया, जिसमें डॉ. जगदीश चंद्र मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान भारत-24 के सीबीओ एवं स्ट्रैटेजिक एडवाइजर मनोज जग्यासी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र ने केक काटकर पूरी टीम को चौथी वर्षगांठ की हार्दिक बधाई दी और आने वाले समय में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सभी का हौसला बढ़ाया।

​गौरतलब है कि 14 अगस्त की रात 9 बजे प्रसारित हुए लगभग ढाई घंटे लंबे ‘द जेसी शो’ के इस विशेष एपिसोड को यूट्यूब पर 1 लाख 2 हजार से अधिक दर्शकों ने एक साथ लाइव देखा, जो उस दौरान सभी न्यूज़ चैनलों में नंबर-1 बना रहा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन