Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘न्यू देहली पोस्ट’ में कार्यरत युवा पत्रकार रहीसुद्दीन के गाजियाबाद स्थित घर में लाखों की चोरी, पढ़िए तहरीर

दिनांक- 30 जुलाई 2014

सेवा में,                                

श्रीमान थाना प्रभारी,

थाना लोनी, लोनी, गाजियाबाद- 201102.

विषय- अज्ञात चोरों के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज कराने के संबंध में.

महोदय,

दिनांक- 30 जुलाई 2014

सेवा में,                                

श्रीमान थाना प्रभारी,

थाना लोनी, लोनी, गाजियाबाद- 201102.

विषय- अज्ञात चोरों के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज कराने के संबंध में.

महोदय,

प्रार्थी रहीसुद्दीन पुत्र मौ. हारुन अपने दो भाई, एक बहन व माता पिता के साथ मकान संख्या- 455, बी-ब्लॉक, संगम विहार, (राज इंटर कॉलिज वाली गली) लोनी गाजियाबाद में रहता है तथा न्यू देहली पोस्ट समाचारपत्र में बतौर पत्रकार कार्यरत है. प्रार्थी को ईद मनाने के लिए जिला बुलंदशहर स्थित कस्बा झाझर में अपनी नानी के घर जाना था. इसलिए प्रार्थी ने दिनांक 29 जुलाई 2014 को अपना पूरा घर लॉक किया और ईद मनाने के लिए माता-पिता, भाई-बहन के साथ सुबह पांच बजे घर से निकला.

प्रार्थी व उसके माता-पिता, भाई-बहन ने 29 जुलाई को पूरे दिन झाझर में ही गुजारा और अगले दिन (30 जुलाई 2014) को सुबह लगभग 11 बजे अपने पड़ोसी (सरदार जी) को उनके मोबाईल नंबर- 9891981679 पर घर के हालचाल जानने के लिए फ़ोन किया. फ़ोन पर पड़ोसी ने घर में चोरी हो जाने की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद प्रार्थी अपने परिवार सहित लगभग 2 बज़े अपने घर पहुंचा. प्रार्थी ने अपने घर आकर देखा तो घर में से 35 हज़ार रुपये कैश, 9 तोले सोने के आभूषण, डेढ़-दो किलो चांदी के आभूषण, 4 भरे हुए गैस सिलेंडर (इंडियन व भारत कंपनी), एक कंम्प्यूटर सैट (21 इंच LED, की-बोर्ड, 2 माउस, डयूल कॉर सीपीयू, इंटैक्स का यूपीएस, ऑफिस का डाटा, सारे भाई-बहनों के शिक्षा संबंधी दस्तावेज़ों की स्कैन फाईलें) आदि सामान गायब था. अतः महोदय आपसे विनम्र निवेदन है कि आप चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज करें और पूरे मामले की तफ़्तीश कर जल्द से जल्द चोरों का पता लगाएं. प्रार्थी आपका सदैव आभारी रहेगा.                       
धन्यवाद                                       

प्रार्थी

रहीसुद्दीन पुत्र मौ. हारुन

निवासी- मकान सं. 455, बी- ब्लॉक,

संगम विहार,  राज इंटर कॉलिज़ वाली गली,

लोनी, गाजियाबाद- 201102.

मोबाईल नंबर- 9555023323

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन