Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

कर्मचारियों ने दी अतुल सक्सेना को श्रद्धांजलि, बोले- ”हत्यारे हैं जागरण के मालिकान”

नई दिल्ली/ नोएडा। मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर दो साल से संघर्ष कर रहे दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने आज नोएडा सेक्टर 62 में एक शोक सभा में भाई स्व. अतुल सक्सेना को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि भाई अतुल सक्सेना को इन्साफ दिलाने के लिए वे पूरे देश में आंदोलन छेड़ेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि भाई अतुल की आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब उनके हत्यारे जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

गौरतलब है कि स्व. अतुल सक्सेना ने लंबे समय तक जागरण की नोएडा यूनिट में भी अपनी सेवायें दी थीं। कर्मचारियों ने कहा कि दैनिक जागरण के मालिकानों के अत्याचार को दुनिया के सामने लाने के लिए सोशल मीडिया के साथ ही सड़क पर भी आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि भाई अतुल की मौत के लिए दैनिक जागरण के मालिकान पूरी तरह जिम्मेदार हैं। जागरण कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और उत्तर प्रदेश के आंदोलनकारी साथियों के साथ मिलकर भाई अतुल को इन्साफ दिलाने के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नोएडा व अन्य यूनिटों में भी मजीठिया वेज बोर्ड के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय में केस दायर करने वाले और संस्थान के भीतर काम कर रहे कर्मचारियों का जबरदस्त उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाई अतुल की मौत की जानकारी माननीय उच्चतम न्यायालय को भी दी जायेगी जिससे न्यायपालिका के साथ साथ देश भर के लोगों को जागरण के मालिकानों के आततायी चेहरे का पता चल सके। शोक सभा में बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन