Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

प्रभात खबर से राहुल यादव और जी न्यूज़ से ब्रह्म प्रकाश दुबे के बारे में सूचनाएं!

मीडिया जगत में दो नई नियुक्तियां हुई हैं। इनमें राहुल यादव और ब्रह्म प्रकाश दुबे का नाम शामिल है। दोनों मीडिया प्रोफेशनल के बारे में ताजा अपडेट क्या है? नीचे पढ़िए…


राहुल यादव कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से पढ़े हैं। प्रभात खबर से पहले वह राजस्थान पत्रिका में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा वह एबीपी नेटवर्क और इनशॉर्ट्स में भी काम कर चुके हैं।

प्रभात खबर में उनकी नई जिम्मेदारी ऑटोमोटिव कंटेंट से जुड़ी होगी। चर्चा है कि राहुल प्रभात खबर में ऑटोमोटिव सेगमेंट को लीड करेंगे।


वहीं, वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्म प्रकाश दुबे ने जी न्यूज में एसोसिएट एडिटर के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है। इस मौके पर उन्होंने अपने नए शो ‘चक्रव्यूह विद ब्रह्म’ की भी घोषणा की। इस शो में हर सप्ताह किसी एक अहम मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

दुबे ने अपनी नई शुरुआत के लिए लोगों से शुभकामनाएं, आशीर्वाद और सहयोग मांगा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन