Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इमरान खान की दूसरी पत्रकार पत्नी रेहम सोशल मीडिया से दुखी

इन दिनो इमरान खान की दूसरी पत्रकार पत्नी रेहम खान सोशल मीडिया पर आए दिन अपने बारे में होने वाली चर्चाओं से परेशान रहने लगी हैं। वह अपनी डायरी में लिखती हैं – ‘मैं अपनी शादी के बारे में क्या कहूं, जबकि अब तक इसके बारे में सैकड़ों ट्वीट हो चुके हैं। जब से मेरी और इमरान की शादी का खुलासा लोगों के सामने हुआ है, हैशटैग सेल्फीविदभाभी और रेहमदइविल जैसे ट्वीट से सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है।’

इन दिनो इमरान खान की दूसरी पत्रकार पत्नी रेहम खान सोशल मीडिया पर आए दिन अपने बारे में होने वाली चर्चाओं से परेशान रहने लगी हैं। वह अपनी डायरी में लिखती हैं – ‘मैं अपनी शादी के बारे में क्या कहूं, जबकि अब तक इसके बारे में सैकड़ों ट्वीट हो चुके हैं। जब से मेरी और इमरान की शादी का खुलासा लोगों के सामने हुआ है, हैशटैग सेल्फीविदभाभी और रेहमदइविल जैसे ट्वीट से सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है।’

इकतालीस वर्षीया रेहम टीवी पत्रकार हैं। वह बीबीसी और पाकिस्तानी चैनलों में काम कर चुकी हैं। पहले पति से उनके तीन बच्चे हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही वह एक टीवी चैनल में दो घंटे की नौकरी करती थीं। कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो आने के कारण पाकिस्तान में उनकी छवि गंभीर महिला की नहीं बन सकी है। यह भी कहा जाता है कि इमरान का परिवार भी उन्हें पसंद नहीं करता है। पर अब वह अपनी छवि बदलने का प्रयास कर रही हैं। 41 साल की जेमिमा खान भी पत्रकार हैं। इस समय वह न्यूस्टेट्समैन की एसोसिएट एडिटर हैं। 1995 में इमरान से निकाह के बाद उन्होंने खुद को पाक समाज के हिसाब से ढालने की कोशिश की। लेकिन देश के कट्टरपंथियों ने हत्या तक की धमकी दी। जब इमरान ने रेहम से निकाह किया तो पाक सोशल मीडिया पर लोगों को जेमिमा खूब याद आईं।

रेहम खान अपनी डायरी में लिखती हैं- ‘शादी के दो महीने हो चुके हैं, लेकिन इमरान की महिला प्रशंसक अब भी मुझे नफरत भरे संदेश भेज रही है। वहीं इमरान की पहली पत्नी जेमिमा के प्रशंसक ब्रिटेन के पुरुष इमरान को ऐसे संदेश भेज रहे हैं। पाकिस्तान के एक अखबार में प्रकाशित अपनी डायरी में रेहम ने यह बातें लिखी हैं। तीन दिन पहले अपने एक ट्वीट में भी रेहम ने इस दर्द का जिक्र किया है। रेहम ने ट्वीट किया कि, मैं सचमुच सदमे में हूं कि मैंने जिन लोगों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया और जिनका हमेशा सम्मान किया, वह मुझ पर हमले कैसे कर सकते हैं। याद रहे यह मुझे खत्म नहीं कर सकते ये मुझे और मजबूत बनाएंगे। उनके शादी में सबसे अच्छी चीज यह है कि उनकी इमरान से एक बार भी बहस नहीं हुई है। अपने प्रेम संबंधों की शुरुआत का खुलास करते हुए रेहम का कहना है कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान इमरान ने उन्हें एक राजनेता के साथ देखा, तो उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी से पूछा कि यह कौन है। सुरक्षाकर्मी का जवाब था कि यह आप हैं सर। इमरान ने फिर कहा कि यह खूबसूरत महिला कौन है? क्या मैं फिर उनसे मिल सकता हूं? क्या एक बार फिर से इंटरव्यू हो सकता है?’

एजेंसियां 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन