Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मारवाड़ प्रेस क्लब चुनाव संपन्न, निर्विरोध दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए राजीव गौड़!

जोधपुर- पश्चिमी राजस्थान में आने वाले सभी आठ जिलों के पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखकर वर्ष 2023 में स्थापित किए गए मारवाड़ प्रेस क्लब के विधि विधान से द्विवार्षिक चुनाव राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत की देखरेख में विधि विधान से संपन्न हुए. सारस्वत वाटिका में संपन्न हुए मारवाड़ प्रेस क्लब के चुनाव के परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही विभिन्न पत्रकार संगठनों और पत्रकारों द्वारा बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है नई टीम ने फिर से पत्रकारों के प्रति पहले से और अधिक सक्रिय रहकर समस्याओं के समाधान के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया है.

राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सर्वसम्मति के आधार पर चुनाव संपन्न करवाएं, जिसमें निर्विरोध रूप से एक बार फिर वरिष्ठ पत्रकार राजीव गौड़ को मारवाड़ प्रेस क्लब का दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया, मारवाड़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष के रूप में इम्तियाज अहमद,सचिव के रूप में चंद्रशेखर व्यास, कोषाध्यक्ष के रूप में मनोज गिरी,संयुक्त सचिव के रूप में ललित सिंह बडगूजर व मनीष दाधीच, संगठन सचिव के रूप में विक्रम दत्त को चुना गया जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ललित परिहार, सुनील दत्त, माधो सिंह मेहरू, गिरीश दाधीच और जितेंद्र दवे को चुना गया. सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों को चुने जाने के बाद खुद चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत और समाजसेवी राजेश सारस्वत ने अभिनंदन करके बधाई दी.

चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत ने विधि विधान 7 पदाधिकारियों और पांच कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सम्पन्न कराये, वहीं चुनाव घोषणा करने के साथ उन्होंने संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों से पत्रकार हितों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया और विश्वास व्यक्त किया कि निर्धारित कार्यकाल में जोधपुर सहित पूरे मारवाड़ के पत्रकारों के हित में सेवाएं देते हुये अपनी ओर से पूरा पूरा योगदान प्रदान करेंगे.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि जिस प्रकार पहले का कार्यकाल रहा है उसी तरह पूरी टीम को साथ में लेकर लक्ष्य आधारित पत्रकारों की समस्याओं के समाधान करने के प्रति संकल्पबद्ध रहेंगे और टीम भावना के साथ रिजल्ट ओरिएंटेड कार्य करेंगे,शीघ्र ही मारवाड़ प्रेस क्लब से पत्रकार साथियों को जोड़ने के लिए जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और उसके अलावा जोधपुर शहर जोधपुर देहात, फलोदी, बालोतरा, जालौर, सिरोही,पाली, जैसलमेर और बाड़मेर में सदस्यता अभियान चलाकर चुनाव कराने के साथ सभी आठ जिलों में जिला इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा.

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सचिव चंद्रशेखर व्यास ने चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत का आभार व्यक्त किया जबकि प्रारंभ में निवर्तमान सचिव इम्तियाज अहमद ने चुनाव अधिकारी हस्ती मल सारस्वत का अभिनंदन करने के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन