Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सवालों में NDTV और राहुल कंवल, आजतक इंदौर में मौतों की खबर पर डटा रहा

सोशल मीडिया पर NDTV के चीफ राहुल कंवल को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। एक्स पर लोगों ने NDTV की संपादकीय प्राथमिकताओं, पत्रकारों की सुरक्षा और प्राइमटाइम की दिशा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि जहां एक ओर NDTV के वरिष्ठ रिपोर्टर को भाजपा नेता की गालियां झेलनी पड़ीं, वहीं चैनल नेतृत्व ने न तो अपने पत्रकार के साथ खड़े होने की ज़रूरत समझी, न ही सत्ता से सवाल पूछे। उलटे, विवादित वीडियो हटवाने की बात कही जा रही है।

इसी पृष्ठभूमि में यह सवाल भी उठ रहा है कि जब इंदौर की ज़मीनी स्टोरी देशभर में चर्चा में है, तब NDTV का रात 8 बजे का प्राइमटाइम फिर हिंदू-मुस्लिम बहस में क्यों उलझा रहा—जबकि आज तक उसी वक्त खबर के साथ खड़ा दिखा। यह सिर्फ एक चैनल की आलोचना नहीं, बल्कि उस पत्रकारिता पर सवाल है जो सत्ता के सामने खड़ी होने की बजाय असहज चुप्पी चुन लेती है।


रॉफेल गांधी नामक एक्स हैंडल से लिखा गया है-

ये ndtv के चीफ rahul kanwal हैं। इन्हें अदानी ने अरुण पुरी से दुगुना दाम देकर इंडिया टुडे से उठाया है।

कल NDTV के एक सीनियर रिपोर्टर को भाजपा के सीनियर नेता ने गालियां दीं। लेकिन कंवल ने ना अपने पत्रकार का समर्थन किया, ना भाजपा पर गुस्सा किया।

ये पालतू गाली के लायक है। अपने चैनल के कर्मचारी का साथ देने की बजाय rahul kanwal ने विजयवर्गीय की गालियों वाला वीडियो ही डिलीट करवा दिया। ये घंटे का बॉस है!


रात 8 बजे NDTV इंडिया का प्राइमटाइम—एक बार फिर उबाऊ हिंदू-मुस्लिम बहस। जबकि इंदौर की ज़मीनी स्टोरी पर चैनल के पास मजबूत लीड्स हैं, जो सोशल मीडिया पर हर किसी को बोलने पर मजबूर कर रही हैं। उधर आज तक कहानी के साथ डटा रहा।- मनीषा पांडे

संबंधित खबरें…

अडानी टीवी उर्फ़ रीढ़विहीन एनडीटीवी ने डिलीट कर दिया कैलाश विजयवर्गीय का घंटा वाला ट्वीट!

शर्मनाक : अपने रिपोर्टर के अपमान पर एनडीटीवी इंडिया के हेड संजय पुगलिया कुछ नहीं बोले!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन