Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सिर पटकते ही रुक गई कुल्हाड़ी, बच गई पीपल की जान (देखें तस्वीरें)

सामाजिक कार्यकर्ताओं का गाजीपुर के औरिहार रेलवे स्टेशन पर पीपल के वृक्ष को बचाने के लिए अनोखा पहल… विदेशों से वृक्षों के प्लांटेशन का गुण सीखे भारत सरकार… पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जाने माने समाजसेवी और राजनेता बृजभूषण दुबे एक रोज ट्रेन से लौट रहे थे तो देखा कि कुछ लोग एक पीपल के पेड़ को काटने में जुटे हैं. वो फौरन ट्रेन से उतरे और जाकर कुल्हाड़ी के नीचे अपनी गर्दन रख दी कि पहले मेरा सिर काटो फिर इस पवित्र और पर्यावरण हितैषी वृक्ष को काटना. आखिरकार उनके प्रयासों से पेड़ की जान बच सकी.

पीपल के वृक्ष पर दना-दन चल रही आधा दर्जन कुल्हाड़ियां उस समय रुक गई जब सामाजिक कार्यकर्ता ब्रज भूषण दूबे ने अपना सिर कट रहे वृक्ष पर पटक दीया दिया। कहा पहले हमारी गर्दन पर चलाओ कुल्हाड़ी तब कटने देंगे वृक्ष। इस तरह औरिहार रेलवे स्टेशन के उत्तरी पश्चिमी सिरे पर कट रहे पीपल की जान कुछ दिनों के लिए तो बच गई किंतु  विकास के नाम पर हो रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई शायद ही रुकने का नाम ले।

रविवार को वाराणसी से गाजीपुर लखनऊ छपरा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे ब्रज भूषण दुबे की नजर औरिहार रेलवे स्टेशन के उत्तरी पश्चिमी  छोर पर स्थापित एक युवा पीपल के वृक्ष पर पड़ी जिसे आधा दर्जन लकडहारे कुल्हाड़ी से काट रहे थे। श्री दुबे ने अपनी यात्रा वहीं रोक कर पीपल के पेड़ के पास पहुंच काटने से मना किया। मजदूरों के ऐसा ना करने पर उन्होंने रेलवे के ठेकेदार से अनुरोध किया किंतु उसके भी हिला हवाली करने पर उन्होंने कट रहे वृक्ष के आगे अपनी गर्दन टिका दिया। चलती कुल्हाड़ियां रुक गई।

उन्होंने वहीं से रेल मंत्री सुरेश प्रभु, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के अलावा प्रधानमंत्री आदि को ट्वीट करते हुए पीपल के वृक्ष का फोटो भेजा और कहा कि रेलवे के विकास में बाधा पहुंचा रहे वृक्षों का वह मशीनों द्वारा प्लांटेशन कराएं।  फिलहाल पीपल का कटना तो बंद हुआ किंतु यह कहना काफी मुश्किल है कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहां विकास के नाम पर नित्य प्रति कंक्रीट के जंगल स्थापित हो रहे हैं वहां भी कभी वृक्षों का प्लांटेशन हो पाएगा?

ब्रज भूषण दुबे ने बताया कि उनकी टीम द्वारा इस समय उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की सड़कों पर चौड़ीकरण में बाधा पहुंचा रहे वृक्षों को न काट प्लांटेशन कराए जाने की पहल पर संघर्ष जारी है। उनके कार्यकर्ताओं ने एक माह का समय केंद्र व प्रदेश सरकार को दिया है यदि वह इस पर ठोस निर्णय नहीं लेते हैं तो अपनी जीवन लीला समाप्त करने की भी धमकी दी गई है। उक्त अवसर पर श्री दुबे के साथ सामाजिक कार्यकर्ता शिवचरण यादव भी उपस्थित थे।

संबंधित तस्वीरें देखने के लिए नीचे क्लिक करें…

ब्रज भूषण दुबे
राष्ट्रीय अध्यक्ष
समग्र विकास इंडिया
शास्त्रीनगर
गाजीपुर
मोबाइल 9452455444

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन