Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पत्रकारिता में क्वालिटी कंटेंट क्या होता है?

श्री चंद्र-

इन दिनों क्वालिटी टैलेंट की खूब चर्चा चल रही है। हर क्षेत्र में इसकी मांग की जा रही है, खोज की जा रही है। कहा जा रहा है कि कंटेंट की क्वालिटी गिरती जा रही है। आखिर क्या होती है यह क्वालिटी?

जहां तक मैं समझता हूं, कंटेंट की क्वालिटी का मतलब सिर्फ़ अच्छा लिख देना नहीं होता बल्कि यह भी होता है कि कि आपका कंटेंट पाठक के लिए कितना उपयोगी, भरोसेमंद और याद रहने वाला है। कंटेंट पाठकों के साथ कितना गहरा रिश्ता बनाता है और पाठक उसे लोगों के साथ कितना शेयर करते हैं या नहीं करते हैं। कंटेंट की क्वालिटी जांचने के लिए हम इन पांच बिंदुओं पर ध्यान दे सकते हैं-

पहला है स्पष्टता- बात सीधी हो। घुमाकर, भारी शब्दों में नहीं बल्कि ऐसे लिखी गई हो कि पाठक एक बार में समझ जाए। यानी बात स्पष्ट हो, साफ शब्दों में हो और उसमें पठनीयता हो।

सत्य और रिसर्च- कंटेंट के सारे फैक्ट सही हों। फैक्ट की सत्यता बताने के वाले स्रोत हो। बात पूरी हो, आधी-अधूरी जानकारी से पाठकों को कोफ्त हो सकती है। कॉपी-पेस्ट वाला ज्ञान भी कंटेंट की क्वालिटी गिरा देता है।

मौलिकता- अपनी बात को अगर नए एंगल, नए उदाहरण या अपनी समझ के साथ कहा जाए तो वही क्वालिटी है।

रीडर कनेक्ट- आप अपने कंटेंट को लेकर खुद से सवाल पूछिए:

  • इसे पढ़कर पाठक को क्या मिला या क्या मिलेगा?
  • अगर जवाब है कि इससे समझ, समाधान, या सोचने की नई दिशा मिलती है तो कंटेंट मजबूत है।

भाव और प्रभाव- अच्छा कंटेंट या तो कुछ सिखाता है, कुछ स्पंदन पैदा करता है या कुछ बदलने को मजबूर करता है। एक लाइन में निष्कर्ष यह है कि क्वालिटी कंटेंट वह है जो एल्गोरिदम से पहले इंसान को संतुष्ट करे।

युवा पत्रकारों के लिए कंटेंट की क्वालिटी पर शुरुआत से ही ध्यान देना चाहिए। एक सीख और एक चेतावनी भी है जो उन्हें पत्रकारिता में आने से पहले यह साफ़ तौर पर समझ लेना चाहिए—यह पेशा तेज़ होने का नहीं, सही होने का है।

सीख यह है कि खबर पहले देने से ज़्यादा ज़रूरी है.. सही खबर देने की आदत। तथ्य, संदर्भ और संतुलन ही आपकी असली डिग्री हैं। और चेतावनी यह अगर आप सिर्फ़ ट्रेंड देखकर स्टोरी चुन रहे हैं। हेडलाइन को खबर से बड़ा बना रहे हैं।

सत्ता की प्रेस रिलीज़ को रिपोर्टिंग समझ रहे हैं तो आप पत्रकारिता नहीं, कंटेंट की फैक्ट्री में काम कर रहे हैं।

याद रखिए, फॉलोअर्स जल्दी मिल जाते हैं, भरोसा सालों में बनता है। जिस दिन आपकी स्टोरी किसी ताक़तवर को असहज कर दे, और फिर भी आप तथ्य पर टिके रहें—समझ लीजिए, आप सही रास्ते पर हैं।

अंतिम बात- पत्रकार बनने की जल्दबाज़ी मत कीजिए, पहले सच के पक्ष में खड़े होना सीखिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन