Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजा भैया की साली साध्वी ने बहन भानवी और रिपोर्टर अभिषेक उपाध्याय समेत एबीपी न्यूज़ के कई लोगों के ख़िलाफ़ दी तहरीर

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया vs पत्नी भानवी सिंह तलाक मामला, राजा भैया की साली और भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह ने हज़रत गंज थाने में दी तहरीर

साध्वी का आरोप- संपत्ति विवाद को चलते बहन ने लगाये उनपर घिनौने आरोप!

साध्वी सिंह ने अपनी बहन भानवी सिंह और निजी न्यूज चैनल के पत्रकार आभिषेक उपाध्याय के ख़िलाफ़ दी तहरीर

साध्वी सिंह का कहना है की बहन भानवी सिंह और उनके बीच पैतृक ज़मीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर भानवी सिंह ने अपनी माँ के साथ कई बार मारपीट की है जिसमें पुलिस बुलाने तक की नौबत आ गई थी।

साध्वी सिंह का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए और बदले की भावना से लगाये गए जीजा से संबंध के घिनौने आरोप, चरित्र हनन के लिए एबोर्शन जैसी बात भी कही गयी। उनकी दो बेटियां हैं, जो इस ख़बर के एक निजी चैनल पर चलने से दहशत में हैं।

साध्वी ने शिकायत में कहा है कि भानवी ने पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के साथ मिलकर रची साज़िश, बिना उनका पक्ष लिए हुए अपने चैनल पर एक पक्षीय स्टोरी चलाकर किया उनका चरित्र हनन, संपर्क करने पर भी उनका पक्ष नहीं दिखाया, जिससे उनके निजी जीवन और सामाजिक जीवन पर असर पड़ा है, बिना किसी सुबूत भानवी और अभिषेक उपाध्याय ने लगाये आरोप।

साध्वी का कहना है कि इस एक पक्षीय ख़बर के प्रकाशन और घिनौने आरोप के चलते वे मानसिक रूप से परेशान हैं, लिहाज़ा चाहती हैं कि इस मामले में तुरंत उचित धारा में मुक़दमा दर्ज कराया जाये। साध्वी सिंह ने महिला आयोग और भारतीय प्रेस परिषद के साथ साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी निजी चैनल द्वारा प्रायोजित खबर चलने की शिकायत भेजी है।
साध्वी ने पत्र में लिखा है कि अगर वे आत्महत्या करती हैं तो भानवी और आरोपी पत्रकार अभिषेक उपाध्याय सहित चैनल के अधिकारी होंगे ज़िम्मेदार।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन