Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

नाना पाटेकर ने बनारस में अपने फैन को थप्पड़ मारा, अमिताभ ठाकुर ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने फिल्म स्टार नाना पाटेकर द्वारा कल मंगलवार 14 नवंबर 2023 को वाराणसी में एक फैन को थप्पड़ मारे जाने और उनके क्रू द्वारा उसका गला दबोचे जाने के मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है.

उधर, फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फैंन को थप्पड़ मारे जाने की घटना के बाद दावा किया है कि नाना पाटेकर असल में उनकी फिल्म का एक सीन शूट कर रहे थे, उन्होंने किसी को मारा नहीं है.

पुलिस कमिश्नर वाराणसी को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि नाना पाटेकर द्वारा जर्नी फिल्म की शूटिंग के दौरान दशाश्वमेध घाट के पास शूटिंग के दौरान सेल्फी ले रहे फैंस को एक जोरदार थप्पड़ जड़कर भगाने और क्रू मेंबर द्वारा उस फैन की गर्दन मरोड़ने के संबंध में वायरल हो रहे वीडियो को देखने से स्पष्ट है कि यह एक आपराधिक कृत्य है.

उन्होंने कहा कि इस अपराध की गंभीरता इस कारण और बढ़ जाती है कि यह समाज में एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त एक सुप्रसिद्ध फिल्म स्टार द्वारा किया गया अपराधिक कार्य है.

अतः अमिताभ ठाकुर ने इस घटना की सामाजिक रूप से अतीत गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की मांग की है.

देखें संबंधित वीडियो-

nana patekar thappad video

नाना पाटेकर मामले में भेजी गई शिकायत की प्रति —-

सेवा में
पुलिस कमिश्नर
वाराणसी

विषय— फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर द्वारा कल 14 नवंबर 2023 मंगलवार को जर्नी फिल्म की शूटिंग के दौरान वाराणसी में दशाश्वमेध घाट के पास शूटिंग के दौरान सेल्फी ले रहे फैन को एक जोरदार थप्पड़ जड़कर भगाने और क्रू मेंबर द्वारा उस फैन की गर्दन मरोड़ने के संबंध में एफआईआर दर्ज किए जाने विषयक

महोदय

मैं आपके समक्ष यूट्यूब पर अपलोड किया गया एक यूट्यूब लिंक प्रस्तुत कर रहा हूं जो इंटरनेट पर तमाम न्यूज़ चैनलों, ट्विटर तथा अन्य सोशल मीडिया आदि पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो के संबंध में है—

दी गई जानकारी के अनुसार इस वीडियो में शूट किया गया घटनाक्रम फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर द्वारा कल 14 नवंबर 2023 मंगलवार को जर्नी फिल्म की शूटिंग के दौरान वाराणसी में दशाश्वमेध घाट के पास शूटिंग के दौरान सेल्फी ले रहे फैन को एक जोरदार थप्पड़ जड़कर भगाने और क्रू मेंबर द्वारा उस फैन की गर्दन मरोड़ने के संबंध में है.

यह स्पष्ट रूप से एक आपराधिक कृत्य है. इस अपराध की गंभीरता इस कारण और बढ़ जाती है कि यह समाज में एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त एक सुप्रसिद्ध फिल्म स्टार द्वारा किया गया अपराधिक कार्य है. अतः अनुरोध है कि कृपया इस घटना की सामाजिक रूप से अतीव गंभीरता को देखते हुए इसके संबंध में उक्त वीडियो और मेरे द्वारा प्रस्तुत तथ्यों का संज्ञान लेते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा कर अग्रेतर कार्रवाई करने की कृपा करें.

अमिताभ ठाकुर
राष्ट्रीय अध्यक्ष
आजाद अधिकार सेना

दिनांक 15 नवंबर 2023

प्रतिलिपि — डीजीपी यूपी सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को कृपया आवश्यक कार्यवाही हेतु

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन