Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गुंडई पर उतरे हिन्दुस्तान के पत्रकार, जागरण ऑफिस में घुस कर की मारपीट

विकासनगर(देहरादून)। पछवादून क्षेत्र इन दिनों पत्रकारों की लड़ाई का अड्डा बना हुआ है। गत बृहस्पतिवार, 14 अगस्त की रात्रि करीब दस बजे हिंदुस्तान के प्रभारी कैलाश बड़ोनी, सहप्रभारी विपिन शर्मा व छायाकार राकेश नेगी शराब के नशे में धुत होकर दैनिक जागरण कार्यालय में घुस गए। वहां उन्होंने समाचार बना रहे सहयोगी राकेश खत्री की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान कार्यालय में दैनिक जागरण प्रभारी राजेश पंवार भी उपस्थित थे।

हिंदुस्तान के पत्रकारों ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार इस घटना को अंजाम दिया। इसमें दोनों जागरण के पत्रकार घायल हो गए। इस घटना की पछवादून प्रेस क्लब के महामंत्री चंदराम राजगुरू द्वारा कड़ी आलोचना की गई है। उन्होने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

जागरण की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली विकासनगर को दी गई है। हालांकि पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही है। इससे पूर्व भी हिंदुस्तान के प्रभारी कैलाश बड़ोनी और उनके सहयोगियों के द्वारा गुंडई की ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है, लेकिन हिंदुस्तान प्रबंधन की ओर से अभी तक इन पर कोई भी कार्यवाई नहीं की गई है। घटना से क्षेत्र के अन्य पत्रकार भी स्तब्ध है।

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन