Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

यूट्यूब वालों ने पत्रकारिता का मान बचाया है, मेनस्ट्रीम मीडिया वाले तो इस चौथे स्तंभ को गिराने में ही लगे हैं…

नरेंद्र नाथ मिश्रा-

पहले मुद्दों से हटे! फिर सरकार के प्रोपेगंडा का हिस्सा बने! फिर सिर्फ हिन्दू मुस्लिम किया! विपक्ष को टारगेट किया! स्टूडियो मीडिया ने मीडिया स्पेस पर अपना एकाधिकार मान कर कर मनमानी की! अपने माइक-अधिकार का दुरूपयोग किया! उन्हें लगा समय स्थायी रहेगा!

फिर अल्टरनेटिव मीडिया सामने आई! आम जन की आवाज बनी! एंटी इस्टैब्लिशमेंट की आवाज बनी और स्टूडियो मीडिया को अप्रासंगिक कर असल मीडिया बन गयी! इसमें कई लड़के लड़कियां शानदार काम कर रही हैं जिनमें कुछ तो मेनस्ट्रीम मीडिया को छोड़ कर आई हैं! लोगों ने स्टूडियो मीडिया पर भरोसा छोड़ दिया!

यही कारण है की अब स्टूडियो मीडिया सत्ता के करीबी संस्थानों के साथ मिलकर अल्टरनेटिव मीडिया पर टारगेट कर रहे हैं! उन्हें अवैध बता रहे हैं!

एक एंकर तो बता रहे थे कि वे टीवी पर बहुत जिम्मेदारी और संवेदनशील तरीके से बात करते हैं! जबकि उनके जिम्मे सबसे अधिक हिन्दू मुस्लिम करने का क्रेडिट रहा है!

सही है स्टूडियो मीडिया का विस्तार और प्रभाव बहुत बड़ा है! संसाधन भी बहुत है! अगर इन्होने संतुलन बनाया होता तो जिस अल्टरनेटिव मीडिया को टारगेट कर रहे हैं वे पनपते ही नहीं और अब उनके सुधरे बिना वे रुकेंगे नहीं! कम से कम डरा-धमका कर तो नहीं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन