Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

संसद टीवी को ‘क्रेडिट’ देने के बाद ही फुटेज चला सकेंगे सैटेलाइट न्यूज़ चैनल!

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को संसद की कार्यवाही और संसद टीवी के कार्यक्रमों का इस्तेमाल करते समय स्क्रीन पर ‘Courtesy: Sansad TV’ कैप्शन प्रमुखता से दिखाने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा है कि संसद टीवी की ओर से तैयार या उपलब्ध कराई गई सामग्री का प्रसारण, दोबारा इस्तेमाल या दूसरे कार्यक्रमों में शामिल करते समय उसके स्रोत का स्पष्ट उल्लेख किया जाना चाहिए।

मंत्रालय ने 7 अक्टूबर को जारी अपनी सलाह में कहा कि संसद टीवी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण करने के साथ-साथ संसद और समसामयिक मुद्दों पर कार्यक्रम, चर्चाएं, साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट्री भी तैयार करता है। निजी समाचार चैनल इन कार्यक्रमों और संसद की कार्यवाही की फुटेज का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करते हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, यह देखने में आया है कि कई बार चैनल संसद टीवी की फुटेज या अन्य सामग्री का इस्तेमाल करते समय उसके स्रोत का उचित उल्लेख नहीं करते। इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को सलाह दी है कि ऐसी सामग्री प्रसारित करते समय स्क्रीन पर ‘Courtesy: Sansad TV’ कैप्शन प्रमुखता से दिखाएं।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह निर्देश संसद के किसी भी सदन की कार्यवाही के साथ-साथ संसद टीवी की ओर से तैयार या उपलब्ध कराई गई अन्य सामग्री पर भी लागू होता है। इसमें सामग्री का दोबारा प्रसारण, उसके कुछ हिस्सों का इस्तेमाल, साझा करना और उसे दूसरे कार्यक्रमों में शामिल करना भी शामिल है।

मंत्रालय का कहना है कि स्रोत का एक समान तरीके से उल्लेख करने से दर्शकों को संसद की कार्यवाही और कार्यक्रमों की फुटेज के मूल स्रोत की जानकारी मिल सकेगी। सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी यह सलाह टीवी चैनलों के स्व-नियामक निकायों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठनों और संबंधित संस्थाओं को भी भेजी गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन