Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

युवा खेल पत्रकार अश्विन मिश्रा की नई पारी, खेल मंत्रालय के तहत ‘भारतीय खेल प्राधिकरण’ (SAI) में संभाली कमान

राष्ट्र टीवी, इंडिया न्यूज (iTV Network) और इंडिया अहेड जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी खेल पत्रकारिता की सशक्त छाप छोड़ चुके युवा पत्रकार अश्विन मिश्रा ने एक नई राह चुनी है। उन्होंने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्त संस्थान ‘भारतीय खेल प्राधिकरण’ (Sports Authority of India – SAI), क्षेत्रीय केंद्र गांधीनगर में बतौर ‘JSA Media Consultant’ कार्यभार संभाल लिया है।
इस नई भूमिका में अश्विन मिश्रा मीडिया रिलेशंस, प्रेस विज्ञप्ति (Press Releases), खेल स्टोरीटेलिंग, मीडिया कोआर्डिनेशन, इवेंट पीआर और सोशल मीडिया स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने गोवा के हिंदी सैटेलाइट न्यूज चैनल ‘राष्ट्र टीवी’ से इस्तीफा दिया था, जहां वे स्पोर्ट्स एंकर, डिजिटल इंचार्ज और उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्टर की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

50 से अधिक दिग्गज खिलाड़ियों के किए इंटरव्यू

अपने कार्यकाल में अश्विन ने खेल पत्रकारिता में सक्रिय रहते हुए 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और भारतीय खिलाड़ियों का इंटरव्यू किया। इनमें सुनील गावस्कर, कपिल देव, मुथैया मुरलीधरन, हर्शल गिब्स जैसे दिग्गजों के साथ-साथ सुरेश रैना, इरफान पठान, मोहम्मद सिराज, शेन वॉटसन, रॉबिन उथप्पा, कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो जैसे क्रिकेटर शामिल रहे।

क्रिकेट के अलावा उन्होंने ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, मनु भाकर, शतरंज के दिग्गज डी. गुकेश जैसे स्टार एथलीटों का भी साक्षात्कार लिया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश से भी विशेष बातचीत की।

प्रमुख राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की ग्राउंड कवरेज

अश्विन ने अपने पत्रकारिता करियर में टी20 वर्ल्ड कप 2024, आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप, आईपीएल 2024 एवं 2025, नेशनल गेम्स 2025, पेरिस ओलंपिक 2024, FIDE वर्ल्ड कप और IFFI जैसे कई बड़े राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की ग्राउंड कवरेज की है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले अश्विन मिश्रा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और इसके साथ ही उन्होंने एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की शुरुआत पर खेल और मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन