Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

‘माध्यमम’ में आठ महीने से वेतन नहीं, 200 पुराने कर्मचारी सड़क पर, प्रबंधन बोला- कॉन्ट्रैक्ट पर लौटो

कोझिकोड से निकलने वाले मलयालम दैनिक ‘माध्यमम’ के करीब 200 स्थायी कर्मचारी पिछले एक महीने से ज़्यादा समय से आंदोलन कर रहे हैं। इनमें से कई लोग 12 से 39 साल से अख़बार में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें पिछले आठ महीनों से नियमित वेतन नहीं मिला है।

1987 में शुरू हुआ यह अख़बार आइडियल पब्लिकेशंस ट्रस्ट चलाता है। कर्मचारियों के मुताबिक वेतन में देरी का सिलसिला कोविड के दौर से शुरू हुआ और अब हालत यह है कि जनवरी महीने का वेतन जुलाई से सितंबर के बीच चार किस्तों में दिया गया।

कर्मचारी 3 सितंबर से लगातार विरोध कर रहे हैं। वे हड़ताल पर नहीं हैं, बल्कि काम के बीच तय समय पर धरने में शामिल होते हैं। 29 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में सचिवालय के बाहर दिन-रात का धरना हुआ, जिसे केरल यूनियन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (KUWJ) और केरल न्यूज़पेपर एम्प्लॉइज़ फ़ेडरेशन (KNEF) ने आयोजित किया और 12 राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय ट्रेड यूनियनों ने समर्थन दिया।

सबसे बड़ा विवाद कॉन्ट्रैक्ट को लेकर है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन ने आर्थिक संकट का हवाला देकर सिर्फ़ एक विकल्प दिया- कम वेतन पर एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर लौट आइए, बकाया बाद में चुकाया जाएगा।

एक सब-एडिटर के मुताबिक उनका वेतन 51,000 रुपये से घटकर 40,000 रुपये रह गया। कॉन्ट्रैक्ट के नवीनीकरण की कोई गारंटी नहीं है। करीब 200 लोग यह शर्त मान चुके हैं, जबकि लगभग इतने ही कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इससे छुट्टी, ग्रेच्युटी, पेंशन और पीएफ़ जैसे लाभ छिन जाएंगे।

KUWJ के प्रदेश अध्यक्ष के.पी. रेजी का कहना है कि आर्थिक संकट की बात करना बेमानी है। यूनियनों, मौजूदा और पूर्व श्रम मंत्रियों और प्रबंधन के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, पर कोई हल नहीं निकला। प्रबंधन ने इस मामले पर टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया। (इनपुट : न्यूज़लाउंड्री)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन