Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

आदर्श प्रताप सिंह ने एबीपी नेटवर्क को कहा अलविदा, करीब चार साल बाद छोड़ी नौकरी

Portrait of a man with short dark hair, beard, and glasses, wearing a beige patterned shirt, standing indoors with a blurred screen behind him.

नोएडा। एबीपी नेटवर्क की सोशल मीडिया टीम में कार्यरत आदर्श प्रताप सिंह ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। आज उनका एबीपी में आखिरी कार्यदिवस रहा। वे करीब चार साल से एबीपी नेटवर्क के साथ जुड़े हुए थे।

आदर्श ने अपने इस्तीफे की जानकारी लिंक्डइन और फेसबुक पर साझा की। लिंक्डइन पोस्ट में उन्होंने लिखा कि एबीपी में बिताया गया समय उनके लिए सीखने का शानदार अनुभव रहा और यह उनके पेशेवर सफर का अहम हिस्सा है। उन्होंने तुषार बनर्जी, सुनील गोस्वामी, नवनीत गौतम और केतन दीक्षित का विशेष रूप से आभार जताया और कहा कि इन लोगों से उन्हें इन वर्षों में लगातार मार्गदर्शन और बहुत कुछ सीखने को मिला।

आदर्श ने लिखा कि वे एबीपी नेटवर्क में बिताए अपने समय को हमेशा याद रखेंगे। फेसबुक पर भी उन्होंने “Left job – ABP News, Noida” का अपडेट डाला है।

फिलहाल आदर्श ने अपनी अगली पारी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन