Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अबकी आदिवासी समाज से जुड़ा व्यक्ति सीएम बनेगा? ये लेटर है चर्चा में!

कन्हैया शुक्ला

CG का सीएम कौन ..? सुना है ..सुनी हुई बातें हैं ..पर आदिवासी समाज को अपने असली सम्मान का इंतज़ार है .. तभी तो ये लेटर है चर्चा में…

छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य इलाका है और अबकी बार तो ये तय है कि छत्तीसगढ़ को आदिवासी समाज से ही सीएम मिलेगा ..पर कौन ..?

असल में जीत के बाद आदिवासी समाज से आने वाले बहुतेरे नेताओं ने दम भरा है कि छत्तीसगढ़ की ये जीत उनकी वजह से हुई है पर सच तो ये है जो-जो दिल्ली में बैठा है और सुबह से शाम तक बस अपना टीआरपी बना रहा है उनकी धरातल पर कोई अपनी पहचान नहीं है। वो सिर्फ अपनी विधानसभा सीट से ही जीत के आये हैं क्योंकि इस चुनाव में सिर्फ और सिर्फ मोदी फैक्टर काम किया है ..

पर एक ऐसा चेहरा है जो अपना तो चुनाव जीता ही, बाकी पूरे छत्तीसगढ़ में घूम-घूम के सबके समर्थन के लिए प्रचार करता नज़र आया और उसने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया ..पर शायद उससे एक ही गलती हो रही है कि वो दिल्ली की चौखट पर अभी तक नहीं पहुंचा है .. क्योंकि उसको टीआरपी बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो सिर्फ केंद्र के प्रभुत्व / वर्चस्व को बचाने के लिए दिन रात जुटा रहा ..!!

बुजुर्गों ने सच कहा है पेड़ कोई लगाता है और फल कोई खाता है। पर अबकी बार शायद केंद्र की नज़र उसी पर है। बीते 5 साल में उस आदमी ने एक अदना सा कार्यकर्ता बन के सिर्फ पीएम की गरिमा और टीआरपी बढ़ाई है और अपने पार्टी के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया ..पद के लिए नहीं, बस अपने पिता के सपनों के लिए ..पद की दौड़ में होता तो इस समय वो दिल्ली में पाया जाता ..!! सोचिए सोचिए… कौन है वो… सवाल वही है- कौन होगा छत्तीसगढ़ का सीएम ..? क्या अबकी आदिवासी समाज को असली सम्मान दिये जाने की तैयारी है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन