Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

नेटवर्क18 के करीब 5,000 कर्मचारियों को अनंत अंबानी का दिवाली तोहफा!

Portrait of a man with shoulder-length dark hair and beard, wearing a black traditional jacket, at a pink-background event with a Network18 logo.

Jio Platforms की लिस्टिंग के उपलक्ष्य में कर्मचारियों को वार्षिक इंसेंटिव का एक हिस्सा समय से पहले जारी किया गया। Network18 के कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन भी इस बार महीने के अंत के बजाय 15 अक्टूबर को ही मिल गया था।

Network18 के करीब 5,000 कर्मचारियों को इस बार दिवाली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। कंपनी के कर्मचारियों को उनके सालाना परफॉर्मेंस से जुड़े इंसेंटिव (परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव) का एक बड़ा हिस्सा तय समय से कई महीने पहले दिया जा रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत एम. अंबानी ने 28 अक्टूबर को कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में समय से पहले इंसेंटिव जारी किए जाने की जानकारी दी। यह कदम Jio Platforms की लिस्टिंग के उपलक्ष्य में उठाया गया है।

इससे पहले Network18 के कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन भी निर्धारित समय से पहले, 15 अक्टूबर को ही मिल गया था। आम तौर पर वेतन का भुगतान महीने के अंत में किया जाता है।

परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव कर्मचारियों के वार्षिक परिवर्तनीय वेतन (वेरिएबल पे) का हिस्सा होता है। आम तौर पर इसका भुगतान प्रदर्शन वर्ष पूरा होने के बाद किया जाता है। हालांकि, इस बार रिलायंस ने भुगतान का एक हिस्सा पहले जारी करने का फैसला किया है। शेष राशि वित्त वर्ष 2026-27 के प्रदर्शन वर्ष के पूरा होने के बाद, लागू दिशानिर्देशों के अनुसार दी जाएगी।

कर्मचारियों को भेजे गए अपने संदेश में अनंत अंबानी ने लिखा, “जैसे हम अपने 50वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं और एक ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर बढ़ रहे हैं, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपके वेरिएबल पे का एक विशेष भुगतान आज आपके खाते में जमा किया जाएगा। शेष भुगतान प्रदर्शन वर्ष 2026-27 पूरा होने पर, लागू दिशानिर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।”

अनंत अंबानी ने इस भुगतान को Jio Platforms की लिस्टिंग और रिलायंस की उपलब्धियों से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा, “आज रिलायंस की उल्लेखनीय यात्रा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। Jio Platforms की लिस्टिंग ने भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा IPO होने का रिकॉर्ड बनाया है। यह रिलायंस परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए गर्व का क्षण है।”

उन्होंने समूह की उपलब्धियों का श्रेय उसके कर्मचारियों की मेहनत और प्रतिबद्धता को दिया। अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने जो भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, उनके पीछे उसके लोगों की मेहनत और जज्बा रहा है। कर्मचारियों ने हर बार आगे बढ़कर नेतृत्व किया, बड़े सपनों को हकीकत में बदला और कारोबार के हर क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के बाद उन्हें भी पीछे छोड़ दिया।

कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार जताते हुए अनंत अंबानी ने कहा, “रिलायंस आज जिस मुकाम पर है, वह आपकी कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और हमारे साझा उद्देश्य में आपके विश्वास का परिणाम है। आप सिर्फ रिलायंस का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि आप ही रिलायंस हैं।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन