Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

लाबन्या ज्योति ने छोड़ा टाइम्स ग्रुप, नेटवर्क18 से अपूर्व झवेरी ने ली विदा!

पत्रकार लाबण्या ज्योति मासान्त ने टाइम्स नेटवर्क में अपनी करीब तीन साल की पारी समाप्त करने का फैसला किया है। वह ईटी नाउ स्वदेश में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत थीं। सूत्रों के मुताबिक, 31 अक्टूबर को संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस होगा।

लाबण्या को बिजनेस, इंफ्रास्ट्रक्चर और राष्ट्रीय खबरों के संपादन के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव है। ईटी नाउ स्वदेश में उनकी जिम्मेदारियों में खबरों का संपादन और प्रकाशन, एसईओ के अनुकूल हेडलाइन तैयार करना और ब्रेकिंग न्यूज डेस्क के कामकाज का प्रबंधन शामिल रहा।

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत हिंदी दैनिक सन्मार्ग से की थी। इसके बाद वह नवभारत से जुड़ीं। वर्ष 2019 में नवभारत छोड़कर उन्होंने ओटीवी का रुख किया। इसके बाद उन्होंने करीब ढाई साल तक ईटीवी भारत में काम किया। वर्ष 2023 में वह टाइम्स नेटवर्क से जुड़ीं और ईटी नाउ स्वदेश में सीनियर कॉपी एडिटर की जिम्मेदारी संभाली। अब उन्होंने इस संस्थान से विदाई लेने का फैसला किया है।


मीडिया जगत से खबर है कि अपूर्व झवेरी ने नेटवर्क18 के साथ अपनी पारी समाप्त कर ली है। उन्होंने एशियानेट न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें संस्थान में वेस्ट हेड-सेल्स नियुक्त किया गया है। झवेरी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की।

अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह एशियानेट न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड में वेस्ट हेड-सेल्स के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने पेशेवर सफर के इस नए चरण को लेकर उत्साह भी जताया।

अपूर्व झवेरी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ नौ साल से अधिक समय तक जुड़े रहे। वहां उनकी आखिरी जिम्मेदारी रीजन सेल्स हेड-वेस्ट (कनेक्टेड टीवी और डिजिटल एडवरटाइजिंग सेल्स) की थी। अब एशियानेट न्यूज नेटवर्क के साथ उन्होंने अपने करियर की नई शुरुआत की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन