Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मीडिया ओलंपिक सीजन 02 : कौन हारा, किसकी हाथ लगी ट्राफी, देखें लिस्ट और तस्वीरें

मीडिया ओलंपिक सीजन 02 में खेल के मैदान में जमकर दिखा मीडिया कर्मियों का जोश

लखनऊ, 10 दिसंबर 2023। प्रेमशंकर मिश्रा व आशुतोष यादव ने मीडिया ओलंपिक-2023 सीजन टू के दूसरे व अंतिम दिन आयोजित एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में दबदबा कायम रखते हुए तिहरे स्वर्ण पदक जीते।


केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को संपन्न मीडिया ओलंपिक में आशुतोष यादव ने अपना चौथा स्वर्ण पदक मेडिसिन बॉल थ्रो में जीता। आज बैडमिंटन के मुकाबलों में बालिका अंडर-17 में रितु शर्मा, बालक यूथ में आदित्य सिंह, पुरुष सिंगल्स अंडर-40 में सीएस आजाद ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।


मीडिया ओलंपिक सीजन- टू के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने पुरस्कार वितरित किए। इससे पहले मुख्य अतिथि का आयोजन सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मान पत्र देकर स्वागत किया। समापन समारोह का संचालन अखंड प्रताप शाही ने किया।


समापन समारोह में विशिष्ट अतिथिगण में इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कामर्स (लखनऊ चैप्टर) के चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह, उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका रीना सिंह, ओलंपियन पद्मश्री एथलीट सुधा सिंह, विधानसभा अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार श्रीधर अग्निहोत्री, उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य रजनी पाण्डेय, बीजेपी मीडिया प्रभारी डा.तरुण कांत त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश रोइंग संघ के सचिव सुधीर शर्मा व लखनऊ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डा.आनन्द किशोर पाण्डेय ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।


इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत सिन्हा, पीएन द्विवेदी, अविनाश शुक्ला, ज्ञानेंद्र शुक्ला, बृजेश सिंह, पवन सिंह सेंगर, गौरव सिंह सेंगर, शुभम पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय, शोभित श्रीवास्तव, राजीव सिंह, भारत सिंह, अनिल सिंह, आदेश शुक्ला, राजेंद्र गौतम, रजा रिजवी , नवेद शिकोह ,नजम हसन, की भी गरिमामयी मौजूदगी रही।


आज हुई स्पर्धाओं में कैरम में पुरुष अंडर-50 में आशीष तिवारी व अमन अग्रवाल संयुक्त विजेता बने। इसके अलावा पुरुष एकल में भानू प्रताप और बालकों में नक्षत्र त्रिपाठी ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।


बैडमिंटन बालिका सिंगल्स अंडर-17 के फाइनल में रितु शर्मा ने साक्षी प्रकाश को 11-5, 9-11, 11-6 से हराया। संयुक्त तीसरा स्थान प्राची यादव व ज्ञान्या पाठक को मिला। बैडमिंटन बालक यूथ सिंगल्स फाइनल में आदित्य सिंह ने अभय प्रताप सिंह को 11-7, 11-5 से हराया। शिवांश मिश्रा को तीसरा स्थान मिला।
बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स (अंडर-40) में सीएस आजाद ने आनंद प्रकाश शुक्ला को 11-5, 11-7 से हराया। लाल चंद को संयुक्त तीसरा स्थान मिला।


फुटबॉल शूटआउट में बालिका वर्ग में अंडर-10 में वाणी, अंडर-12 में साक्षी, अंडर-14 में ज्ञान्या पहले स्थान पर रही। अंडर-20 में रितु शर्मा व अनुभवी को दूसरा स्थान मिला।


फुटबॉल शूटआउट में बालकों में अंडर-10 में सूर्यांश पहले, अनुभव दूसरे, अंडर-16 में आदर्श पहले, शोभित दूसरे, अंडर-17 में तेजस्वी और पुरुष अंडर-30 में धीरेंद्र पहले, अभय दूसरे और अंडर-45 आयु वर्ग में नजम पहले स्थान पर रहे।


कैरम में पुरुष अंडर-50 में आशीष तिवारी व अमन अग्रवाल संयुक्त विजेता बने। शाश्वत तिवारी को दूसरा स्थान मिला। कैरम पुरुष एकल में भानू प्रताप ने पहला, विजय मिश्रा ने दूसरा व अमित सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। कैरम बालक में नक्षत्र त्रिपाठी पहले, अंचित प्रताप शाही दूसरे व तम्जीद तीसरे स्थान पर रहे।


मेडिसिन बॉल थ्रो में पुरुष अंडर-45 में अखिलेश सिंह चौहान, पुरुष अंडर-40 में आशीष तिवारी, पुरुष 30 साल से अधिक में आशुतोष यादव, पुरुष अंडर-30 में रघुवीर शर्मा और बालिका में रितु पहले स्थान पर रहे।


रस्साकसी में अंडर-15 आयु वर्ग में गर्वित और ओपन वर्ग में रविन्द्र शर्मा की टीम ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हाासिल किया। महिला वर्ग में अभिलाषा की टीम विजेता रही।


एथलेटिक्स के परिणाम

अंडर-35 पुरुष, 100 मी.रेस:- स्वर्ण : सौरभ शर्मा, रजत : अभय प्रताप सिंह, कांस्य : धीरेंद्र सिंह
अंडर-40 पुरुष, 50 मी.रेस : – स्वर्ण: प्रेम शंकर मिश्रा, रजत : जुहैब आलम खान, कांस्य : लाल चंद
अंडर-40 पुरुष, 200 मी.दौड़:- स्वर्ण: प्रेम शंकर मिश्रा, रजत : जुहैब आलम खान, कांस्य : सीएस आजाद
अंडर-40 पुरुष 100 मी.दौड़ :- स्वर्ण : प्रेम शंकर मिश्रा, रजत : जुहैब आलम खान, कांस्य : लाल चंद
अंडर-10 बालिका, 50 मी.रेस : – स्वर्ण : अभिलाषा, रजत : अवनी, कांस्य : मायरा
अंडर-16 बालक 50 मी.रेस :- स्वर्ण : नीलांश गुप्ता, रजत : अनेंद्र नारायण दीक्षित, कांस्य : ईशान कश्यप
अंडर-20 बालिका 50 मी.रेस :- स्वर्ण : साक्षी प्रकाश, रजत : वाणी, कांस्य : सान्वी त्रिपाठी
अंडर-40 पुरुष शॉटपुट :- स्वर्ण : आशीष तिवारी, रजत : रविन्द्र शर्मा, कांस्य : विजय पाण्डेय
अंडर-30 पुरुष शॉटपुट : – स्वर्ण : रघुवीर शर्मा,
अंडर-35 पुरुष 200 मी.दौड़:- स्वर्ण : आशुतोष यादव, रजत : धीरेंद्र कुमार सिंह, कांस्य : विकास सिंह ठाकुर
अंडर-30 पुरुष स्टैंडिंग ब्राड जंप :- स्वर्ण : आशुतोष यादव, रजत : विकास सिंह ठाकुर, कांस्य : रमेष झा
अंडर-30 पुरुष शॉटपुट :- स्वर्ण : आशुतोष यादव, रजत : रमेश झा, कांस्य : विकास सिंह ठाकुर,
अंडर-10 बालक 50 मी.रेस :- स्वर्ण : आदित्य कुमार शर्मा, रजत : अनुभव, कांस्य : गर्वित
अंडर-10 बालक 50 मी.रेस :- स्वर्ण: आदर्श यादव, रजत : सूर्यांश, कांस्य : अचिंत्य शाही

भवदीय
राघवेंद्र प्रताप सिंह
आयोजन सचिव- मीडिया ओलंपिक
मोबाइल : 9415650340

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन