Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

प्रभात ख़बर संपादक के खिलाफ फेसबुक पर ये कटिंग वायरल कराकर खुला मोर्चा

प्रभात खबर के जमशेदपुर संस्करण में इन दोनों बहुत कुछ अजीबोगरीब घट रहा है। समाचार पत्र में बाकायदा एक आर्टिकल लिखकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में देश के कृषि मंत्री सह जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा को पद्मश्री पुरस्कार मिलने का दावा किया है।

इतना ही नही समाचार में यह भी बताया गया है कि झारखंड सरकार ने अर्जुन मुंडा को झारखंड रत्न पुरस्कार दिया था। हकीकत यह है कि न तो अर्जुन मुंडा को कभी पद्मश्री पुरस्कार मिला और ना ही झारखंड सरकार झारखंड रत्न नाम का कोई पुरस्कार ही वितरण करती है। समाचार पत्र के फर्जी सूचना वाली खबर वायरल हो गई है।

हिंदुस्तान के पूर्व संपादक ने बाकायदा फेसबुक पोस्ट लिखकर समाचार पत्र के इस लेख और दावे पर सवाल उठाए हैं। बताया जाता है कि सवाल उठाने वाले संपादक और प्रभात खबर के मौजूदा संपादक संजय मिश्रा के बीच लंबे समय से शीत युद्ध चल रहा है। दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने का कभी कोई मौका नहीं छोड़ते।

संजय मिश्रा के नेतृत्व वाले समाचार में झूठी सूचना प्रकाशित होने के बाद आनंद कुमार ने बकायदा सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Devendra Kumar

    January 17, 2024 at 11:30 am

    प्रभात खबर की खबर है लेकिन हिंदुस्तान खबर लिख दिया गया है। कृपया सुधार कर लिया जाए।

    “नीचे देखें आनंद कुमार की पूरी FB पोस्ट और हिंदुस्तान खबर की कटिंग…”

  2. Anand Kumar

    January 17, 2024 at 2:28 pm

    भाई, कोई मोर्चा नहीं खुला है.. न कोई ग्रीष्म युद्ध है न ही कोई शीत युद्ध. संजय मिश्रा जी मेरे अच्छे मित्र हैं हम अक्सर मिलते हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.. मेरी टिप्पणी अखबार के लिए नहीं, कट-पेस्ट करनेवाले रिपोर्टर के प्रति थी क्योंकि ऐसी रिपोर्ट से अखबार और संपादक दोनों की किरकिरी होती है. मेरा करियर ही प्रभात खबर से शुरू हुआ..
    जिन्होंने महानुभाव ने आपको यह सब बकवास बताया है, उनकी कोई निजी मंशा रही होगी, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि संपादक को हर एडिशन की हर खबर की जानकारी न तो होती है न यह सम्भव है और न जरूरी है. जानकारी रखना जरूरी है. मेरी एक टिप्पणी को शरारतपूर्ण तरीके से चटखारेदार बनाने के इस प्रयास की मैं भर्त्सना करता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन