Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

पत्रकार निखिल वागले पर अटैक करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR

पुणे पुलिस ने पत्रकार निखिल वागले की कार पर हमला करने के मामले में बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ आज शनिवार 10 फरवरी को FIR दर्ज की है. 

बता दें कि हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा के बाद पीएम मोदी और आडवाणी के खिलाफ वागले की कथित टिप्पणियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था. 

पुलिस ने बताया कि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस कार पर स्याही फेंकी जिसमें वागले के अलावा असीम सरोदे और विश्वंभर चौधरी सवार थे. वे तीनों शुक्रवार को सिंघड़ रोड इलाके में राष्ट्र सेवा दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुलिस की सुरक्षा में यात्रा कर रहे थे. 

पार्वती पुलिस थाने में एक महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर IPC की धारा 147 (दंगा), 336 (व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना और गंभीर चोट पहुंचाना) और अन्य प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की गई है.

इसके अलावा CRPC की धारा 144 के कथित उल्लंघन के लिए वागले, भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस की जिला इकाई अध्यक्षों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. 

इससे पहले पत्रकार निखिल वागले पर भी पीएम और आडवाणी पर टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज की गई है. वागले पर जिन धाराओं में मुकदमा लिखा गया उसे नीचे पढ़ें..

भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करने को लेकर हुआ पत्रकार निखिल वागले पर हमला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन