Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करने को लेकर हुआ पत्रकार निखिल वागले पर हमला

journalist nikhil wagle s car attacked
पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया, जब वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे।

पुणे: भारत के लोकतंत्र को एक और झटका लगा, जब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक वरिष्ठ पत्रकार पर हमला किया। इस हमले में पत्रकार की कार के साथ तोड़फोड़ की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई

घटना का आरोप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगा है जिन्होंने जय श्री राम का नारा लगाते हुए पत्रकार पर हमला किया, वागले ने हाल ही में एक सोशल मीडिया मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि आडवाणी को भारत रत्न देना एक बड़ी गलती है, क्योंकि वह बाबरी मस्जिद के नष्ट करने के जिम्मेदार में से एक हैं। उन्होंने मोदी को भी एक झूठा और दोगला नेता बताया, जिसने गुजरात में 2002 में हुए दंगों में मुस्लिमों का कत्लेआम करवाया था।

इन टिप्पणियों से भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफ़ी रोष था वागले को उनके घर से निकलते ही पकड़ लिया और उनकी कार पर हमला कर दिया। वे उन्हें गाली-गलौज करते हुए जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। वे उन्हें बाहर निकालकर पीटने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बचा लिया।

इस हमले का वीडियो टेलीविजन और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने इसे देखकर भाजपा की बर्बरता और अहंकार पर तरह तरह की टिप्पणियाँ की

जर्नलिस्ट वागले पर FIR दर्ज

आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ कथित टिप्पणी की थी. वरिष्ठ बीजेपी नेता सुनील देवधर ने शुक्रवार (9 फरवरी) तड़के विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई. वागले पर धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 500 (मानहानि की सजा) और 505 (IPC) की सार्वजनिक शरारत पैदा करने वाले बयान के तहत मामला दर्ज किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन