Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में जनमोर्चा के पत्रकार पर जानलेवा हमला

लखनऊ : बर्लिंगटन स्थित जनमोर्चा कार्यालय की गली में अवैध रूप से अतिक्रमण कर चाय की दुकान चला रहे टंडन चाय वाले का लड़का बाबू सड़क के बीच खड़ा बातचीत कर रहा था. जनमोर्चा संवाददाता मोहम्मद ज़ाहिद अख्तर ने जब उसको किनारे हटने के लिए कहा तो पहले तो उसने हटने से मना करते हुए कहा कि रुके रहो. इस पर जब मोहम्मद ज़ाहिद ने उसको कहा कि सड़क तुमने खरीद ली है क्या जो कह रहे हो रुके रहो. बस, बाबू भड़क गया और गाली देने लगा.

इसके बाद पत्रकार ज़ाहिद ने उसके गाल पर तमाचा मार दिया. थोड़ी ही देर में बाबू नाम का लड़का अपने साथ 8 से 10 लड़के लेकर आ गया और पत्रकार मोहम्मद ज़ाहिद से जमकर हाथापाई की. शर्ट फाड़ दिया. घडी तोड दी. मोटर साइकिल को धक्का देकर गिरा दिया. ज़ाहिद को हाथ और सिर पर चोट आयी है. बाबू जाते जाते यह भी कह गया कि प्रेस और पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, जहाँ शिकायत करनी है करो. जनमोर्चा के स्टाफ ने पुलिस को तहरीर दे दी है. पुलिस का कहना है कि वह बाबू को जल्द गिरफ्तार करेगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. pratima shukla

    May 21, 2017 at 7:07 am

    thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन