Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजय मिश्र, प्रफुल्ल, त्रिनाथ, आशीष, प्रेम, प्रसाद और एनके सिंह के बारे में सूचनाएं

दैनिक जागरण नोएडा से खबर है कि संजय मिश्रा को दैनिक जागरण मुरादाबाद का संपादक बनाकर भेजा जा रहा है. मुरादाबाद के संपादक रहे धर्मेंद्र त्रिपाठी को बरेली का संपादक बनाया गया है और बरेली के संपादक प्रदीप शुक्ला को बनारस का संपादक बनाकर भेजा गया है.

दैनिक जागरण नोएडा से खबर है कि संजय मिश्रा को दैनिक जागरण मुरादाबाद का संपादक बनाकर भेजा जा रहा है. मुरादाबाद के संपादक रहे धर्मेंद्र त्रिपाठी को बरेली का संपादक बनाया गया है और बरेली के संपादक प्रदीप शुक्ला को बनारस का संपादक बनाकर भेजा गया है.

प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने इंडिया न्यूज के प्रिंसिपल करेस्पांडेंट पद से इस्तीफा देकर नेशनल चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ का दामन थाम लिया है. वे एबीपी न्यूज में भी काम कर चुके हैं.

उधर, एबीपी न्यूज के डिजिटल वेंचर में काम करने वाले त्रिनाथ त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है. वे असिसटेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. एबीपी न्यूज से ही विवेक पांडे ने भी दिया इस्तीफा. वे प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे.

अमर उजाला के पत्रकार आशीष अग्रवाल डीडी न्यूज में कंसल्टेंट बनाए गए हैं. आशीष लंबे समय से अमर उजाला से जुड़े हुए थे और उनका कार्यक्षेत्र प्रमुख तौर पर बरेली और मुरादाबाद रहा है.

दैनिक जागरण नोएडा से प्रेम प्रकाश झा ने इस्तीफा देकर हिन्‍दुस्‍तान अखबार ज्वाइन किया है. उन्हें चीफ सब एडिटर बनाया गया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट के एडिटर प्रसाद सान्याल ने इस्तीफा देकर जी समूह के साथ बतौर ग्रुप डिजिटल एडिटर की नई पारी शुरू की है. सान्याल आईआईएमसी के छात्र रहे हैं.

इस बीच खबर है कि ब्रॉडकास्‍ट एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) के जनरल सेक्रेटरी एनके सिंह और प्रेसीडेंट शाज़ी जमां ने अपने-अपने पदों से इस्‍तीफा दे दिया है. ये दोनों लोग अब किसी चैनल में संपादक नहीं हैं, इसलिए इनकी जगह नए पदाधिकारी चुने जाएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन