Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जयपुर में पत्रिका टीवी को गुडबाय बोल लखनऊ में लाइव टुडे से जुड़े संदीप श्रीवास्तव

टीवी पत्रकार संदीप श्रीवास्तव ने बतौर एंकर/सीनियर प्रोड्यूसर ‘लाइव टुडे’ ज्वाइन किया है। खासतौर से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली की खबरें समेटे हुए ये चैनल लखनऊ से प्रसारित होता है।  यहां से पहले संदीप जयपुर में ‘राजस्थान पत्रिका ग्रुप’ में थे। यहां उन्होंने साल 2015 की शुऊआत में राजस्थान पत्रिका.क़ॉम में बतौर सीनियर कंटेंट एग्जिक्यूटिव ज्वाइन किया था, लेकिन बाद में पत्रिका ग्रुप के न्यूज़ चैनल ‘पत्रिका टीवी’ की लॉन्चिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पत्रिका टीवी की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहते हुए कई बुलेटिन एंकर किए। ‘पत्रिका टीवी’ 2 फरवरी से टाटा स्काई के चैनल नंबर 581 पर दिखाई दे रहा है। जिससे बाद अब एयरटेल पर 353  नंबर के साथ ही अब कई और प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध है। वहीं, संदीप ने इसी साल अपने पत्रकारिता जीवन के 10 साल पूरे किए हैं। 

संदीप इलाहाबाद के रहने वाले हैं और जनसंचार में परास्नातक हैं। वो ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल’ के नोएडा कैंपस में साल 2007-09 के बैच में थे। ‘लाइव टुडे’ और ‘पत्रिका ग्रुप (पत्रिका टीवी-राजस्थान पत्रिका.कॉम)’ से पहले वो ‘4 रियल न्यूज’ में बतौर असोसिएट प्रड्यूसर/ कॉरसपोंडेंट, ‘जीएनएन न्यूज़’ में बतौर एंकर/असोसिएट प्रड्यूसर, ‘लोकायत (पाक्षिक मैगजीन)’ में बतौर रिपोर्टर/सब एडिटर और ‘एटूज़ेड  न्यूज़’ में बतौर जूनियर रिपोर्टर काम कर चुके हैं। संदीप की ट्रेनिंग ‘न्यूज़ 24’ में हुई थी। इन्होंने ‘प्रताप यूनिवर्सिटी जयपुर’ में  असोसिएट के तौर पर डेढ़ साल अध्यापन भी किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन