Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज11 के शहीद चैनल हेड की लिस्ट में संजय मिश्र का नाम भी जुड़ा

रांची : नवम्बर 2009 में झारखण्ड के विवादित मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके सहयोगी विनोद सिंहा द्वारा राँची से शुरू किए गए चैनल न्यूज11 का मालिकाना हक जब से विवादित पत्रकार अरूप चटर्जी को मिला है, चैनल में शहीद होने वाले चैनल हेड की लिस्ट साल दर साल लंबी होती चली जा रही है. इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्र. संजय कभी सहारा समय-बिहार/झारखण्ड के चैनल हेड हुआ करते थे. सहारा समय के जमाने में अरूप चटर्जी खुद संजय मिश्र की टीम में रांची ब्यूरो में एक पत्रकार हुआ करता था. सूत्रों की मानें तो संजय मिश्र काफी समय से अरूप के व्यक्तिगत व्यवहार से नाराज चल रहे थे.

अरूप आये दिन न्यूज फ्लोर पर या अपने चैम्बर में उन्हें नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता था. कहा तो ये भी जा रहा है कि अरूप अपने चैम्बर में संजय मिश्र से बात करते समय उन्हें शर्मिंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ता था. अरूप चटर्जी की आदत में कोई सुधार नहीं होता देख अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिये संजय मिश्र ने चैनल को अलविदा करना ही बेहतर समझा. संजय मिश्र ने न्यूज11 में अपनी पारी की शुरुआत अप्रैल, 2016 में की थी. उनके पहले यहाँ से अलविदा होनेवाले चैनल हेड में हरि नारायण सिंह, बैजनाथ मिश्र, सुशील भारती, मनोज श्रीवास्तव, नीलू श्रीवास्तव, गुंजन सिन्हा, परिवेश वात्स्यायन जैसे वरिष्ठ पत्रकारों की लंबी फेहरिस्त है. अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस लिस्ट में कौन सा नया नाम जुड़ने वाला है और कब जुड़ने वाला है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन