Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अंकित भट्ट की नई पारी, पु्ष्पेंद्र वैद्य का तबादला, आशीष व्यास का प्रमोशन और पंकुल शर्मा पर हमला

अंकित भट्ट ने ईटीवी उर्दू के साथ नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें ईटीवी उर्दू का जम्मू में संवाददाता बनाया गया है. अंकित अभी तक जेके चैनल दिल्ली के लिए काम करते थे. अंकित भट्ट जम्मू-कश्मीर के युवा पत्रकार हैं. ईटीवी जम्मू टीम ने अंकित का स्वागत किया है. अंकित साधना प्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड में काम कर चुके हैं. वे टीवी100 देहरादून को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

भोपाल से सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इंडिया टीवी में पुअर परफारमेंस वाले रिपोर्टरों का तबादला किया गया है. कुछ को हटाने के मकसद से काफी दूर भेजा गया है. भोपाल ब्यूरो में कार्यरत पुष्पेंद्र वैद्य का असम तबादला किया गया है. बताया जा रहा है कि संगीता जयपुर से पुष्पेंद्र भोपाल से विदा कर दिए गए हैं. लखनऊ में विशाल को सस्पेंड किए जाने की सूचना है.

नई दुनिया अखबार से सूचना आ रही है कि आशीष व्यास का प्रमोशन कर दिया गया है. उन्हें नई दुनिया मध्य प्रदेश का पूरा प्रभार दिया गया है. उन्हें अब स्टेट एडिटर एमपी बनाया गया है. आनंद पांडेय के जाने के बाद चर्चा थी कि किसी को जागरण से प्रमोट कर स्टेट एडिटर एमपी के पद पर भेजा जाएगा. लेकिन प्रबंधन ने आशीष व्यास को ही प्रमोशन देकर नया स्टेट हेड बना दिया है.

बरेली से सूचना है कि शिक्षा मित्रों ने कानून हाथ में लेते हुए प्रदर्शन के दौरान टाइम्स आफ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार पंकुल शर्मा पर हमला बोल दिया. पंकुल की गाड़ी भी तोड़ी गई है. आरोप है कि इस दौरान बरेली की पुलिस मूकदर्शक बनी रही. ज्ञात हो कि शिक्षा मित्रों ने कोर्ट के आदेश से नाराज होकर जगह जगह प्रदर्शन किया. बरेली में इसी तरह के हुए प्रदर्शन में शिक्षा मित्रों ने पत्रकार पंकुल को निशाना बनाया. गनीमत रही पत्रकार किसी तरह अपने आप को बचा ले गये. पुलिस ने इस मामले की एफ़आईआर दर्ज कर ली है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन