यशवंत सिंह-
ममता डागर की शादी उन सौरभ सिंह से हुई जिन्हे पीएम मोदी भी फॉलो करते हैं। इस रसूख वाले और नए-नए अमीर बने आदमी ने अपनी नवब्याहता को इतना परेशान किया कि इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। नोएडा में फ़र्ज़ी केस लगवाये। घर से निकाल फेंका।
ताजा वीडियो आज का है। सौरभ, इसके माता पिता, नौकर चाकर सबने मिलकर ममता डागर का जीना मुहाल कर रखा है। शादी के तुरंत बाद मियाँ बीवी में बात क्यों बिगड़ी, इसकी भी पूरी कहानी है।
अपने पति सौरभ के बारे में ममता के पास कई सनसनीखेज जानकारियां हैं। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की ढेरों “सक्सेस स्टोरीज”।
इनकी कंपनी किस तरह आगे बढ़ती जाती है, लगातार और बेशुमार, इसकी कई गाथायें ममता को पता है। सौरभ का सम्पूर्ण सच शादी के चंद दिनों बाद जान कर सकते में आई ममता ने न्याय की लड़ाई शुरू की, अपने हक़ की माँग की लेकिन जब सामने वाला बंदा पीएम और पीएमओ का नाम लेकर सिस्टम का दुरुपयोग करे तो भला किसकी हिम्मत है एक अबला के पक्ष में खड़ा हो जाए।
ममता जी, आपको अपनी लड़ाई ख़ुद ही लड़नी पड़ेगी।
आपको वो घर में, समाज में, पुलिस में, सिस्टम में, कोर्ट में, करियर में और सोशल मीडिया में… हर जगह हरा देगा क्योंकि उसकी पीठ पर पीएम का हाथ है।
आपको सच की लड़ाई लड़ते हुए भी हारना है क्योंकि तेरा कातिल ही तेरा मुंसिफ़ है!
आप जैसों की आह से उपजी ये लाइन हैं-
वो झूठ बोलेगा, लाजवाब कर देगा
मैं सच बोलूँगी और हार जाऊँगी!
इंतज़ार करिए, वो और उसका गैंग इधर भी आता ही होगा!

इस मामले में सौरभ सिंह ने अपने पक्ष में क्या कहा लिखा है, पढ़ें..
8000 रुपया कमाने वाली, शादी के 2 महीने बाद BMW कार माँगने लगे और ना दो तो पुलिस की धमकी दे. घर में रोज कीमती सामान की चोरी करे, सास के सारे जेवर चुराने के बाद फिर कोर्ट में हर साल 85 लाख की डिमांड कर ब्लैकमेल करे… ऐसे लुटेरों का क्या ही किया जाये?
यह पूरा मामला पैसे हड़पने का है, जहां ममता डागर ने यह सब कर ब्लैकमेलिंग और कोर्ट में झूंठा डोमेस्टिक वॉयलेंस का केस कर, लगभग 85 लाख, आजीवन (annually) की डिमांड करी है. शादी के 2-3 महीने के बाद अपने बॉयफ्रेंड से मिलकर यह सारी साज़िश रची है. बॉयफ्रेंड और ममता ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी है. जिसपे FIR भी हुई और सबूत देखने के बाद कोर्ट ने संज्ञान भी लिया है. मामला कोर्ट में है..

सौरभ के लिखे पर ममता डागर की टिप्पणी-
इस व्यक्ति ने जितने भी झूट कमेंट में बोले हैं, काट पीट कर मुझे रिकॉर्ड कर के वीडियोज पोस्ट किए हैं अगर ये कोर्ट में या दुनिया के किसी भी तीसरे व्यक्ति को मेरे सामने लाकर अगर साबित कर दे तो जो ये चाहे मैं वो करने को तैयार हूँ. इन्ही झूठो की वजह से मामला कोर्ट में है और मैं सामने हूँ.


