Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डॉ. मनीष शर्मा बने ‘ज़ी राजस्थान’ के नए संपादक

जयपुर। ज़ी मीडिया ने डॉ. मनीष शर्मा को एडिटर – ज़ी राजस्थान नियुक्त किया है। वह जयपुर कार्यालय से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

डॉ. शर्मा के पास मीडिया इंडस्ट्री में 25 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने समाचार प्लस, एबीपी नेटवर्क और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम पदों पर काम किया है। मजबूत पत्रकारिता पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने कई महत्वपूर्ण संपादकीय पहलों का नेतृत्व भी किया है।

नई जिम्मेदारी में डॉ. मनीष शर्मा चैनल की संपादकीय टीम का नेतृत्व करेंगे और दर्शकों के साथ जुड़ाव को मजबूत करने पर फोकस करेंगे।

इस बीच, ज़ी मीडिया ने यह भी स्पष्ट किया है कि श्री आशीष दवे, जो अब तक चैनल हेड – ज़ी राजस्थान और ज़ी 24 घंटा के पद पर कार्यरत थे, अब कंपनी से जुड़े नहीं हैं। उनका कार्यकाल तत्काल प्रभाव से समाप्त हो गया है।

राजस्थान टीवी मीडिया के प्रमुख स्तंभ डॉ. मनीष शर्मा अब बने जी राजस्थान के चैनल हेड

राजस्थान टीवी मीडिया का बड़ा नाम, डॉ. मनीष शर्मा, अब ज़ी मीडिया समूह से जुड़ गए हैं। उन्हें ज़ी राजस्थान का चैनल हेड नियुक्त किया गया है।

करीब 25 वर्षों से टीवी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. शर्मा ने लंबे समय तक बड़े मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। उन्होंने लगभग 24 वर्ष स्टार न्यूज़ और एबीपी न्यूज़ में राजस्थान प्रभारी के रूप में कार्य किया। इसके बाद वह समाचार प्लस राजस्थान में एडिटर न्यूज़ पद पर रहे।

मीडिया जगत में हलचल तब मच गई जब यह खबर आई कि डॉ. मनीष शर्मा को देश के प्रमुख मीडिया संस्थान, ज़ी समूह, ने राजस्थान चैनल हेड की जिम्मेदारी सौंपी है।

आपको बता दें कि डॉ. मनीष शर्मा पत्रकारिता में पीएचडी डिग्रीधारी और गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अपने सरल स्वभाव और पत्रकारिता की गहरी समझ के चलते वह राजस्थान में टीवी मीडिया के सबसे होनहार पत्रकारों में गिने जाते हैं। सरकार और ब्यूरोक्रेसी के बीच भी उनकी पहचान एक बेहतरीन और निष्पक्ष पत्रकार की रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन