Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

द सूत्र के दो और पत्रकारों पर भी जांच की आंच, राजस्थान पुलिस करेगी पूछताछ

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने द सूत्र न्यूज पोर्टल के दो और पत्रकारों — जिनेश जैन और अरविंद रावत — को भी जांच के दायरे में लिया है। दोनों के नाम उसी एफआईआर में दर्ज हैं जिसमें पोर्टल के संपादक आनंद पांडे और प्रबंध संपादक हरीश दिवेकर को हिरासत में लिया गया था।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि द सूत्र की टीम ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के खिलाफ झूठी और मानहानिकारक खबरें प्रसारित कीं और उन्हें हटाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की। हालांकि, संपादक मंडल का कहना है कि कथित वसूली वीडियो “एआई-जनित” है और न तो वह आवाज़ उनकी है और न ही चेहरा।

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के अनुसार, “जिनेश जैन और अरविंद रावत दोनों की भी जांच की जाएगी। उन्हें भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है।” सूत्रों के मुताबिक, दोनों पत्रकारों से यह पूछा जाएगा कि खबरों के स्रोत क्या थे, सामग्री किस आधार पर प्रकाशित की गई और क्या उन्होंने वरिष्ठ संपादकों के निर्देश पर काम किया।

पुलिस जांच अब द सूत्र पोर्टल की पूरी संपादकीय प्रक्रिया और उसके डिजिटल चैनलों पर साझा सामग्री तक फैलाई जा रही है। जांच अधिकारी मानते हैं कि अगर वीडियो वास्तव में एआई से तैयार किया गया है, तो यह मामला पत्रकारों के खिलाफ एआई तकनीक के दुरुपयोग की दिशा में एक बड़ा उदाहरण बन सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन