Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गैंगरेप में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख मांग रहे थे यूट्यूबर, दो गिरफ्तार

अंकुर त्रिपाठी-

गैंग रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कफील अहमद को ब्लैकमेल कर रहे दो यूट्यूबर फर्जी पत्रकार गिरफ्तार..! पुलिस ने यह काम अच्छा किया, बहुत बढ़िया। ये कार्रवाई एसपी कौशांबी Rajesh Kumar जी ने की है।

इन दो जालसाज अमरीश दिवाकर और जैगम हलीम ने कौशाम्बी में कफील अहमद को घर से भागी एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर पहले 65 हजार रुपये वसूल लिए और अब 10 लाख की डिमांड करने लगे।

परेशान कफील ने एसपी कौशांबी से मदद मांगी तो उन्होंने संदीपन घाट पुलिस को जांच सौंप दी। जांच में अमरीश दिवाकर, जैगम हलीम और वसीम द्वारा ब्लैकमेल करने की बात सामने आई तो पुलिस ने दो आरोपी दबोच लिए जबकि एक फरार है।

कौशांबी पुलिस ने मिसाल पेश कर दी है और अब सभी जिलों की पुलिस को ऐसे जालसाजों को गिरफ्तार करना चाहिए।

इस समय फर्जी यूट्यूबरों कि बाढ़ सी आ गई है जो खुद को मीडिया से जुड़ा बताकर दलाली और ब्लैकमेलिंग करते हैं। न्यूज़ से इनका कोई लेना देना नहीं होता। इन्हें न बोलना आता है ठीक से न पढ़ना-लिखना। बस यह असली जर्नलिस्टों का नाम खराब करते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन